रतलाम: परिषद में हुए निर्णय के बाद सिविक सेंटर के प्लाटों की रजिस्ट्री शुन्य कराने के लिए भाजपा पार्षद दल ने कलेक्टर को सौंपा पत्र

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
||

रतलाम,15मार्च(खबरबाबा.काम)। नगर निगम के सम्मेलन में सिविक सेंटर के 22 प्लाटों की रजिस्ट्री शून्य कराने का प्रस्ताव पारित होने के बाद आज भाजपा पार्षद दल ने कलेक्टर से मिलकर उन्हें इस संबंध में पत्र सौंपा।

भाजपा पार्षद दल द्वारा कलेक्टर को सौंपे गए पत्र में उल्लेख किया गया कि 07 एवं 09 मार्च को आयोजित निगम के साधारण सम्मेलन में भाजपा पार्षदों द्वारा सिविक सेन्टर स्थित भू खण्डों की रजिस्ट्री में अनियमितता का विषय काफी प्रमुखता से सभी सदस्यों द्वारा उठाया गया था। सम्मेलन में इस आशय का प्रस्ताव सर्वानुमति से पारित किया गया कि माह अक्टुबर 2023 के जिन रजिस्ट्रियों मे अनियमितता पूर्ण कार्यवाही हुई उन्हें शून्य किया जाए तथा इसके पूर्व भी यदि कोई रजिस्ट्री अनियमितता पूर्ण हुई हों उसे भी शून्य किया जाएं।

पत्र के माध्यम से भाजपा पार्षद दल ने अनुरोध किया कि सिविक सेन्टर की भूमि को तत्काल नगर निगम की संपत्ति के रूप में दर्ज किया जाए तथा उसकी प्रमाणित प्रतिलिपि दी जाए और नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाए। पत्र के साथ निगम ठहराव की छायाप्रति, कुल डिमांड राशि का पत्रक जमा की गई राशि की रसीद भी सोपी गई।

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया कि योजना क्रमांक 71 सिविक सेन्टर की भूमि की सम्पूर्ण राशि नगर निगम द्वारा जमा करवाई जा चुकी है, लेकिन ऐसा ज्ञात हुआ है कि सम्पूर्ण राशि जमा होने के बाद भी उक्त भूमि नगर निगम के नाम पर दर्ज नहीं हुई है।

पत्र का वाचन पार्षद दल सचेतक और एमआईसी सदस्य हितेश शर्मा कामरेड ने किया। इस दौरान महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा मनोज शर्मा, एमआईसी सदस्य भगत सिंह भदौरिया, दिलीप गांधी, धर्मेंद्र व्यास, हितेश शर्मा कॉमरेड, करण केथवास, श्रीमती निशा सोमानी, मनोज शर्मा, जयेश वसावा, मुखर्जी मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, भाजपा मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *