रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट से एक बार फिर कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे कांतिलाल भूरिया

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम, 24मार्च (खबरबाबा.काम)‌। मध्य प्रदेश के लिए कांग्रेस की दूसरी सूची आ गई है। पार्टी ने इस बार अपने बड़े चेहरों के साथ नए चेहरों को मौका दिया है। साथ ही दो विधायकों को भी चुनावी मैदान में उतारा है। रतलाम लोकसभा सीट से एक बार फिर कांग्रेस ने कांतिलाल भूरिया को मैदान में उतारा है।

शनिवार रात को कांग्रेस ने प्रत्याशियों की अपनी दूसरी सूची जारी की। एक दशक से राजगढ़ लोकसभा सीट बीजेपी का अजेय गढ़ बना हुआ है, वहां से कांग्रेस पार्टी ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को मौका दिया है। वहीं, झाबुआ-रतलाम सीट पर फिर से कांग्रेस ने कांतिलाल भूरिया को टिकट दिया है। कांतिलाल भूरिया वहां से सांसद रह चुके हैं। इंदौर और भोपाल से पार्टी ने नए चेहरे को मौका दिया है।

रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने एक बार फिर से पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया को मैदान में उतारा है। 2009 में कांतिलाल भूरिया रतलाम लोकसभा सीट से सांसद रहे हैं। 2014 और 2019 में भी पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार बनाया था। दोनों बार कांतिलाल भूरिया को हार का सामना करना पड़ा है। वह, एमपी कांग्रेस के कद्दावर नेता हैं। रतलाम लोकसभा सीट से कांग्रेस ने उन्हें फिर से उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी ने इस बार रतलाम से नए चेहरे को मौका दिया है। बीजेपी ने गुमान सिंह डामोर की जगह अनिता नागर सिंह चौहान को टिकट दिया है। ऐसे में मुकाबला यहां भी दिलचस्प होगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *