रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई-अपराधिक गतिविधियों एवं गैंग से जुड़े 11 बदमाशों को प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर भेजा जेल

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,29मार्च(खबरबाबा.काम)। एसपी राहुल लोढा के निर्देश पर रतलाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आपराधिक गतिविधियों एवं गैंग से जुड़े 11 बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।

जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा द्वारा असामाजिक गतिविधियों एवम अपराधिक गैंग से जुड़े बदमाशो पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश सभी पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को दिए गए है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्गदर्शन एवम नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव बारंगे के नेतृत्व में अपराधिक गतिविधियों एवम गैंग से जुड़े 11 बदमाशो पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।

इन लोगों पर हुई कार्रवाई

1.अनवर पिता जमील अहमद निवासी हरमाला रोड।

2.आसिफ पिता असलम निवासी अशोक नगर रतलाम।

3.उमंग पिता रामलाल निवासी सरस्वती नगर रतलाम।

4.शैलेंद्र पिता देवीलाल निवासी करमदी रोड रतलाम।

5.अजय उर्फ सन्नी पिता राजेंद्र निवासी जावरा रोड रतलाम।

6.गजेंद्र ऊर्फ गनी पिता नाहर सिंह निवासी मुखर्जी नगर रतलाम।

7.राहुल पिता राधेश्याम निवासी सज्जनमील रोड रतलाम।

8.राकेश पिता कैलाश चंद्र निवासी नयागांव राजगढ़ रतलाम।

9.आशीष पिता संजय निवासी धीराजशाह नगर रतलाम

10.लक्की पिता नंदकिशोर निवासी ओसवाल नगर रतलाम।

11.लक्की ऊर्फ लखा पिता कैलाश उर्फ पप्पू निवासी सुभाष नगर रतलाम।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *