रतलाम: जावरा पुलिस की कार्रवाई- 13.50 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ पति-पत्नी सहित 9 लोग गिरफ्तार

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
|

रतलाम,3अप्रैल(खबरबाबा.काम)। जिले में एमडी ड्रग्स के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। जावरा पुलिस ने एमडी की तस्करी के आरोप में पति-पत्नी सहित कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पास कुल 125 ग्राम एमडी जब्त की गई है,जिसका मूल्य 13.50 लाख रुपए बताया जा रहा है।

एसपी राहुल लोढा ने बुधवार को पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे मामले की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग मादक पदार्थ की तस्करी कर कहीं ले जा रहे हैं। जानकारी मिलते ही मंगलवार शाम करीब 5.40 बजे थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह जादौन के नेतृत्व में पुलिस द्वारा मुखबिर द्वारा बताए स्थान ईदगाह के सामने आमरोड जावरा पर सर्चिंग की गई। इसी दौरान पुलिस ने बाइक सवार कुछ संदिग्ध लोगों को रोककर तलाशी ली तो उनके पास से 60 ग्राम MD ड्रग मिला। जब्त किए गए मादक पदार्थ का मूल्य करीब 6 लाख रुपए है। इससे एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22, 29 का प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी में मंदसौर निवासी आरोपी पति- पत्नी है। जावरा निवासी तीनों आरोपी दंपति से एमडी लेकर जावरा और आसपास के क्षेत्र में सप्लाई करते हैं।

ये हैं तस्करी के आरोपी

शिवा उर्फ शिवनारायण पिता बसन्तीलाल परिहार, निवासी सोनी कॉलोनी, दलौदा, मन्दसौर।

नीलू पति शिवा उर्फ शिवनारायण परिहार, निवासी सोनी कॉलोनी, दलौदा, मन्दसौर।

प्यारू मेव पिता नमीनूर मेव, निवासी हम्मालपुरा, जावरा।

आरिफ पिता मोहम्मद रईस खान पठान, निवासी जावरा।

फरीद उर्फ गोलू मॉडल पिता मोहम्मद साबिर खान, निवासी अकब बिजली घर, जावरा।

65 ग्राम एमडी के साथ 4 गिरफ्तार

जावरा शहर पुलिस ने एक अन्य मामले में 65 ग्राम एमडी के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया है।

जावरा शहर पुलिस की टीम ने उपजेल के पीछे आम रोड जावरा से नितिन पिता प्रदीप सिंह मीणा थाना डग जिला झालावाड़ राजस्थान, नदीम पिता अब्दुल निवासी जावरा, उमर पिता पूतन निवासी जावरा और शाकिर पिता हमजा निवासी जावरा को 60 ग्राम एमडी के साथ गिरफ्तार किया। एसपी राहुल लोढा ने बताया कि नदीम, उमर और शाकीर झालावाड़ निवासी नितिन से एमडी लेकर जावरा में आसपास सप्लाई करते हैं‌।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *