रतलाम: सांप निकलने के बाद अब लकीर पीटने की तैयारी में शिक्षा विभाग….पाठ्य पुस्तक, गणवेश आदि के संबंध में शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम गठित

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम 5 अप्रैल(खबरबाबा.काम)। शैक्षणिक सत्र 2024-25 विगत 1 अप्रैल से प्रारंभ हो गया है और अब जाकर शिक्षा विभाग को पालको की परेशानी नजर आई है। शैक्षणिक सामग्री और गणवेश को लेकर शिक्षा विभाग ने तब कंट्रोल रूम स्थापित किया है, जब अधिकांश अभिभावक अपने बच्चों के लिए पाठ्य पुस्तक और गणवेश खरीद चुके हैं। कुल मिलाकर शिक्षा विभाग सांप निकल जाने के बाद लकीर पीटने की तैयारी में है।

जानकारी के अनुसार पालकों, अभिभावकों की सुविधा के लिए प्राइवेट स्कूलों द्वारा लागू की गई पाठ्य पुस्तकों, ड्रेस इत्यादि से संबंधित शिकायतों के लिए कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देश पर शिक्षा विभाग द्वारा जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी के.सी. शर्मा ने बताया कि कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 07412 270 446 है मोबाइल नंबर 7987134431 है। पालकगण अवकाश दिवसों को छोड़कर कार्य दिवस में कार्यालय समय में प्राइवेट स्कूलों से संबंधित शिकायत कंट्रोल रूम के उपरोक्त नंबरों पर कॉल करके, मैसेज करके अथवा व्हाट्सएप के माध्यम से भी दर्ज करवा सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *