रतलाम: भूतेड़ा टोल को लूटने की रच रहे थे साजिश, पुलिस ने वारदात के पहले ही धरदबोचा, चार गिरफ्तार, दो मौके से फरार

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
|

रतलाम,11अप्रैल(खबरबाबा.काम)। एसपी राहुल लोढा के निर्देशन में जावरा औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने लूट की एक बड़ी वारदात को नाकाम करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने भूतेड़ा टोल को लूटने की साजिश रचने के आरोप में चार कंजरो को दबिश देकर गिरफ्तार किया है। मौके से दो आरोपी भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने आरोपियों से हथियार एवं अन्य सामान भी जब्त किए हैं।

10 अप्रैल को जावरा आईए थाना पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि छः व्यक्ति ग्राम उनखेडी रोड नाले के पास बैठकर भुतेडा टोल से रुपये लुटने की साजिश रच रहे है, जिनके पास हथियार भी है‌ यदि तत्काल घेराबंदी कर पकड़ा जाए तो सफलता मिल सकती है। सूचना विश्वसनीय होने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाकर टीम द्वारा घेराबंदी की गई। घेराबंदी के दौरान संदिग्ध व्यक्तियो को घेराबंदी कर पकडा जिसमें दो व्यक्ति अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहें।

पकडे गये व्यक्तियो से नाम पता पुछने पर अपना नाम रमेश पिता उदाजी कंजर उम्र 48 साल निवासी उकेडिया कजंर डेरा,कमलेश पिता रमेश कंजर उम्र 30 साल निवासी उकेडिया कजंर डेरा,संजय पिता देवा कंजर उम्र 35 साल निवासी ग्राम उकेडिया कंजर डेरा, सुभाष पिता रमेश कंजर उम्र 32 साल निवासी उकेडिया कजंर को पकड़ा एवं इनके दो फरार साथी का नाम आरोपीगणो से पुछने पर राजकुमार पिता जगदीश कंजर नि. उकेडिया कंजर डेरा और अरुण पिता नागर कंजर नि. उकेडिया कंजर डेरा बताए।

आरोपीयो की वैधानिक तलाशी पृथक पृथक लेने पर दो खटकेदार चाकु , काले कलर के 4 फेश मास्क, एक किसान टार्च, एक हाकी का डंडा, एक तलवार व एक पेचकश, एक लोहे सरीया आगे से मुडा हुआ, एक सेलोटेप टेप तथा एक 20 फिट रस्सी का टुकडा मिले। जिन्हें विधिवत जप्त कर थाना औ.क्षेत्र. जावरा पर धारा 399,402 भादवि 25 आर्म्स एक्ट का के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

थाना प्रभारी औ.क्षेत्र जावरा निरीक्षक मुनेन्द्र गोतम , उ.नि. विजय सिंह बामनिया , उ.नि. राकेश मेहरा, प्रआर लक्ष्मीचंद पटेल, आर. महेन्द्र सिंह , आर. भुपेन्द्र सिंह, आर. अर्जुन चंदेल , आर. दीपराज सिह , आर. मनोहर गायरी , आर. विनोद, आर. रवि कुमार आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *