रतलाम: महाआरती में प्रभु श्रीराम को लगेगा 21000 लड्डूओं का भोग- श्रीराम नवमी पर भक्तिमय भजन संध्या के साथ 10 हजार दीपों से होगी महाआरती,मंत्री चेतन्य काश्यप ने ली पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक, कहा- शहर में हर्षोल्लास से मनाए श्रीराम नवमी पर्व

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
|

रतलाम, 16 अप्रैल(खबरबाबा.काम)। श्रीराम नवमी पर महलवाड़ा पर 10 हजार दीपों से होने वाली महाआरती एवं भक्तिमय भजन संध्या की तैयारियां अंतिम चरण में है। महाआरती में समन्वय परिवार भारत माता मंदिर हरिद्वार से आए गंगाजल का भी उपयोग होगा। बनारस के गंगा घाट का आरती दल एवं रतलाम के राम भक्त जब एक साथ महाआरती करेंगे तो अद्भूत एवं अलौकिक दृश्य नजर आएगा। आरती से पूर्व मुंबई के प्रसिद्ध संगीतकार सिद्धार्थ काश्यप के सुमधुर भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाएगा।

समिति अध्यक्ष गोविंद काकानी ने बताया कि प्रभु श्री राम की महाआरती के लिए उपस्थित जनों को दीपक एवं भोग की थाल श्री राम जन्मोत्सव समिति उपलब्ध कराएगी। प्रभु को 21000 लड्डूओं का भोग लगाया जाएगा। आरती करने वाला हर व्यक्ति प्रभु को भोग लगा सके ऐसी व्यवस्था समिति द्वारा की गई है। आरती की थाल तैयार करने के कार्य की शुरुआत भी समिति द्वारा कर दी गई है। प्रभु को लगने वाले भोग के लिए शुद्ध घी के लड्डू भी तैयार हो रहे है।

महाआरती में शहर के अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हो उसके लिए समाज प्रमुखों के साथ महिला मंडल शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर आमंत्रण दे रही है। समिति अध्यक्ष श्री काकानी सहित सदस्य मोहनलाल भट्ट, मुन्नालाल शर्मा, राजेश कटारिया, संजय व्यास, निर्मल लुनिया, मुकेश जैन, रामबाबू शर्मा, अनिल पोरवाल, राकेश नागर, मनोहर पड़ियार, महेश डोडियार, सुदीप पटेल आदि ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहकर धर्मलाभ लेने का आव्हान किया है।

मंत्री चेतन्य काश्यप ने ली पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक, कहा- शहर में हर्षोल्लास से मनाए श्रीराम नवमी पर्व

श्रीराम नवमी पर्व को हर्षोल्लास से मनाए जाने को लेकर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, वार्ड संयोजक, वार्ड पार्षद एवं महामंत्री की बैठक ली। इसमें सभी से अयोध्या में प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तरह श्रीराम नवमी पर्व को धूमधाम से मनाए जाने का आव्हान किया। साथ ही अपने क्षेत्र के साथ अन्य क्षेत्रों में आयोजित होने वाले धार्मिक आयोजनों में भी सहभागिता करें। इस अवसर पर महापौर प्रहलाद पटेल, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, सह संयोजक प्रहलाद राठौड़, गोविंद काकानी, मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी, मयूर पुरोहित, कृष्णकुमार सोनी, विनोद यादव, आदित्य डागा सहित मंडल महामंत्री, एमआईसी सदस्य, संयोजक आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *