रतलाम: गोरखा समाज ने हिंदू नव वर्ष और चैत्र दशाई पर मिलन समारोह रखा…

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,19अप्रैल(खबरबाबा.काम)। हिंदू नववर्ष 2081 एवं चैत्र दशहरे के अवसर पर गोरखा समाज के सामूहिक मिलन समारोह के साथ ही भोज गोरखा समाज द्वारा गुरुवार को रखा गया।

कार्यक्रम में देवभूमि उत्तराखंड समिति के समाज सेवी राजीव रावत का नेपाली संस्कृति परिषद गोरखा समाज द्वारा सम्मान किया गया ,जिसमें पत्रकार जितेंद्र सिंह सोलंकी भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में समाज के सुमन थापा,अमर सिंह,ललित जंगसाही,दिनेश,गोविंद, नर बहादुर,मानसिंह गोरखा महिला कार्यकारणी के साथ सभी समाजजन उपस्थित रहे।
राजीव रावत द्वारा कहा गया कि हम दोनों समाज के लोग पहाड़ पर रहने वाले हैं और 1000 से 1500 किलोमीटर दूर से आकार बरसो से अपनी रोजी रोटी के लिए रोजगार व्यवसाय चला रहे हैं। हमें अपने परिवार से इतनी दूर आकर रह रहे है‌।हम सभी अब रतलाम की माटी में रच बस चुके है । दोनों समाज के लोग के बीच रोटी बेटी का भी संबंध बन चुका है। हमारे आचार, विचार और संस्कृति समान है तो हमें मिलकर रहना चाहिए, ताकि हमें हमारे क्षेत्र की संस्कृति परंपरा से सदेव जुड़े रहे। आने वाली पीढ़ी को हमारी पहाड़ी संस्कृति का ज्ञान और भान होता रहे।

अंत में आभार संस्कृति परिषद के जिला अध्यक्ष नरेंद्र श्रेष्ठ द्वारा माना गया, जिसमें उन्होंने दोनों समाज के एक होने की बात कह आभार व्यक्त किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *