रतलाम: रामेश जयंती पर कल निकलेगी प्रभात फेरी ,होंगे कई धार्मिक आयोजन

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम, 21अप्रैल(खबरबाबा.काम)। श्री साधुमार्गी जैन संघ रतलाम द्वारा आचार्य श्री रामलाल जी म.सा. की 72 वी जन्म जयंती के उपलक्ष में 22 अप्रैल को प्रातः 7:30 बजे प्रभात फेरी का आयोजन समता सदन घास बाजार से किया जाएगा।

प्रभात फेरी चौमुखीपुल,नोलाईपुरा, गणेश देवरी, बजाज खाना, चांदनी चौक, लक्कड़पीठा से होते हुए समता भवन गोपाल गौशाला कॉलोनी पर पहुंचेगी। तत्पश्चात रामेश चालीसा का पाठ प्रवचन एवं पांच-पांच सामायिक एवं कई धार्मिक आयोजन भी होगा।

उपरोक्त जानकारी देते हुए संघ के प्रीतेश गादिया ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी यह आयोजन किया जा रहा है। प्रभात फेरी के पश्चात विराजित शासन दीपक श्री हेमंत मुनि जी महाराज साहब श्री ब्रह्म ऋषि जी महाराज साहब आदि ठाणा एवं महासतिया जी महाराज साहब के प्रवचन का लाभ प्रातः 9:00 बजे से गोपाल गौशाला स्थित समता भवन पर होंगे। साथ ही कई धार्मिक आयोजन भी किए जाएंगे।

संघ के समस्त कार्य समिति सदस्य व संघ की सभी इकाई साधुमार्गी जैन महिला मंडल ,समता युवा संघ ,समता बहू मंडल ,बालक मंडल, बालिका मंडल आदि के पदाधिकारी ने संघ के प्रत्येक सदस्य से आवाह्न किया कि इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पधार कर धर्म लाभ लेवे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *