रतलाम: श्री मेहंदीकुई बालाजी मंदिर में धूमधाम से मनेगा श्री हनुमान जन्मोत्सव,पांच दिवसीय आयोजन 

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम, 21अप्रैल(खबरबाबा.काम) । श्री मेहंदी कुई बालाजी जनकल्याण न्यास रतलाम के तत्वावधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री हनुमान जयंती धूमधाम से मनेगी। न्यास द्वारा इस मौके पर पांच दिवसीय श्री हनुमान जन्मोत्सव 2024 का आयोजन किया गया है।

श्री हनुमान जन्मोत्सव 22 अप्रैल को सुबह 11 बजे गंगाजल चल समारोह निकाला जाएगा। रात्रि में इस्कान संघ भजन संध्या होगी। 23 अप्रैल को श्री हनुमान जन्मोत्सव मनेगा। दोपहर 12 बजे यज्ञ पूर्णाहुति होगी। इसके बाद शोभायात्रा निकालकर महाआरती की जाएगी एवं प्रसादी वितरण किया जाएगा। यज्ञ के दौरान शाम 5 बजे यज्ञ नारायण भगवान की आरती होगी । मंदिर परिसर में 19 अप्रैल को देव आव्हान के साथ पंच दिवसीय पंच कुंडात्मक श्री राम मारूती यज्ञ चल रहा है।

श्री मेहंदी कुई बालाजी जनकल्याण न्यास के अध्यक्ष बाबूलाल चौधरी एवं सचिव संजय दलाल ने बताया कि श्री हनुमान जन्मोत्सव में रविवार को सुबह तेलांग अभिषेक एवं रात्रि में आर्ट ऑफ़ लिविंग भजन संध्या आयोजित की गई | न्यास ने सभी धर्मालुजनो से श्री हनुमान जन्मोत्सव 2024 में अधिक से अधिक उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने का आव्हान किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *