रतलाम: आचार्य श्री रामलालजी म.सा. की 72 वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में निकली प्रभात फेरी, हुए धार्मिक आयोजन

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
|

रतलाम,22अप्रैल(खबरबाबा.काम)। आचार्य श्री रामलाल जी म.सा. की 72 वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में साधुमार्गी जैन संघ रतलाम के तत्वाधान में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। जिसमें पुरुष सफेद परिधान एवं महिला केसरिया परिधान में सम्मिलित हुई।राम गुरु की जय जयकार, राम गुरु का है संदेश, व्यसन मुक्त हो सारा देश के नारों से प्रभात फेरी को गूंजयमान किया ।

प्रभात फेरी प्रातः 7:30 बजे समता सदन घास बाजार से प्रारंभ होकर चौमुखीपुल, नौलाइपूरा, गणेश देवरी, बजाज खाना, चांदनी चौक, लक्कड़ पीठा होते हुए समता भवन गोपाल गौशाला पर पहुंची। यहां उपस्थित श्रावक श्राविकाओं द्वारा रमेश चालीसा का पाठ किया गया।शासन दीपक हेमंत मुनिजी म. सा., ब्रह्मऋषीजी म सा एवं महासतिवर्याओ से जिनवाणी का लाभ लिया।

प्रवचन में आचार्य श्री रामेश के जीवन व संयम पथ के बारे में बताया कि कथनी व करनी जिसके जीवन में अंतर नहीं होता वह विरले होते हैं। इस भौतिक व आडंबर की दुनिया में भी संयम को धारण करके संसार के हर प्राणी मात्र के कल्याण का उपदेश देना उनके जीवन को भी निर्मल बना देना यह आचार्य श्री की सरलता है ।

सभा में संघ के सुदर्शन पीरोदिया, पंकज मूणत,किरण चंडालिया, बहुमंडल से सोनाली गोरेचा,प्रीती मूणत, प्रतिभा कटारिया, इशिता चोपड़ा आदि ने भी अपने भाव रखें।

इस अवसर पर संघ के प्रीतेश गादिया ने बताया कि आचार्य श्री की जयंती पर पांच-पांच सामायिक, एकाशना व कई धार्मिक क्रियाओ का आयोजन किया गया, जिसमें कई श्रावक श्राविकाएं सम्मिलित हुए।

प्रभात फेरी का आयोजन संघ के सुदर्शन पिरोदिया, दशरथ बाफना, बाबूलाल सेठिया, चंदन पिरोदिया,कपूर कोठारी,मदनलाल कटारिया, हिम्मत कोठारी,सुशील गोरेचा, निर्मल लूनिया, अतुल बाफना, विकास छाजेड़, सुमित कटारिया, प्रकाश नांदेचा, अशोक पिरोदिया, चंदनमल छाजेड़,निर्मल मूणत, संजय कोठारी, ललित कोठारी, विनोद मेहता, सुनील कोठारी श्रेणिक मांडोत, राजेश सियार, प्रकाश कोठारी, प्रीतेश गादिया व समता युवा संघ के पंकज मूणत,पवन गोरेचा के मार्गदर्शन में हुआ। महिला मंडल से किरण चंडालिया, सुधा बोहरा, बहु मंडल से सोनाली गोरेचा, रिंकू कोठारी, बालक मंडल से ऋषभ मूणत, जय बाफना, बालिका मंडल से इशिता चोपड़ा, स्नेहा मूणत आदि इस अवसर पर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन दशरथ बाफना ने किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *