नवाणु यात्रा के लिए रतलाम से भी 120 से अधिक आराधक शंत्रुजय महातिर्थ पालिताना पहुंचे, आज यात्रा का दूसरा दिन

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|||||||

रतलाम,28अप्रैल(खबरबाबा.काम)। गुजरात स्थित शंत्रुजय महातिर्थ पालिताना की नवाणु यात्रा के लिए देशभर से आराधक पालिताना पहुंचे है‌। रतलाम से भी 120 से अधिक पुण्यशाली आराधक पालिताना पहुंचकर नवाणु यात्रा कर रहे हैं। यात्रा का आज दूसरा दिन है।

आचार्य देव श्री आनंदवर्धन सुरीश्वर महाराज एवं परम पूज्य आचार्य देव श्री आत्म दर्शन सुरीश्वर आदी ठाना की पावन निश्रा में शास्वत परिवार मुंबई द्वारा यात्रा की व्यवस्था की जा रही है।

रतलाम सहित देश भर से 500 से अधिक आराधको द्वारा इस भीषण गर्मी में 45 दिनो तक वहां रहकर पवित्र तिर्थ की 99 बार यात्रा की जाएगी। इस अवधी मे सभी आराधको को अनुशासन मे रहकर प्रभु स्पर्शना , पूजा पाठ , आराधना करना होती है। यात्रा के दौरान सभी आराधक 24 घण्टे मे एक बार भोजन ग्रहण (एकाशना) करेंगे।

40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान मे 99 बार यात्रा करना सरल नही है। दादा आदिनाथ के जयकारे के साथ सभी आराधक प्रतिदिन तीन के लगभग यात्रा करेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *