रतलाम: भाजपा महिला सम्मेलन-महिला मतदाता जागरूक रही तो रतलाम में जीत का नया रिकॉर्ड बनाएंगे- कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप

indresh98kumar@gmail.com
5 Min Read
|

रतलाम,1मई(खबरबाबा.काम)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा का सम्मेलन रंगोली परिसर में आयोजित हुआ। इसमें लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान कर भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया गया।

रंगोली परिसर में आयोजित सम्मेलन में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि बहनों के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने बहुत काम किया है, जिससे बहनों का सम्मान बड़ा है। लाडली बहना योजना की राशी जब बहनों के खाते में आती है तो उससे उनका आत्म सम्मान बढ़ता है। सामाजिक सरोकार की दृष्टि रखते हुए भाजपा नेतृत्व ने हमेशा महिलाओं के बारे में चिंतन किया है। हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व ने आदिवासी समाज से एक हीरा खोज कर निकाला, जो अनीता नागर सिंह चौहान है। यह काम सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। भाजपा ने महिला आरक्षण की व्यवस्था पार्टी के केंद्र में आने से पहले लागू की थी।

मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि महिला मतदाताओं की जागरूकता रही तो जीत का एक नया रिकॉर्ड हम बनाएंगे। रतलाम में हम औद्योगिक विकास को गति दे रहे हैं। आने वाले 10 साल में आपके बच्चों को काम के लिए बाहर नहीं जाना होगा। प्रधानमंत्री जी ने 450 करोड़ की लागत के औद्योगिक क्षेत्र का भूमि पूजन किया है। हमें रतलाम से इस सीट को ऐतिहासिक मतों से जीतना है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस काम में आप पूरा सहयोग करेंगे।

महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि मेरे पिता दिलीप सिंह भूरिया ने लंबे समय तक लोकसभा का प्रतिनिधित्व किया और इस नगर के भाई-बहन का भरपूर आशीर्वाद मिला है। इस नगर को आगे बढ़ाने में भैयाजी का बहुत बड़ा योगदान है। यह छोटी-मोटी चीजों का चुनाव नहीं है, हमारे देश के स्वाभिमान का चुनाव है और मोदी जी ने नारा दिया है कि ‘अबकी बार 400 पार’, जिसे हमें पूरा करना है। भाजपा सरकार ने ही महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया है। बहनों की ताकत है कि वह आगे आ रही है क्योंकि भाजपा पर उन्हें विश्वास है। आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना सहित कई योजनाएं प्रधानमंत्री जी ने दी हैं। मुझे विश्वास है कि हर बार की तरह इस बार भी रतलाम नगर से बंपर वोट से अनीता जी को लोकसभा जिताएंगे। 13 मई को हमें सबसे पहले मतदान करना है।

लोकसभा प्रत्याशी अनीता नागर सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा के प्रति काम करने का जुनून बहनों में है। हम सभी खुशनसीब हैं कि हमने भाजपा की सदस्यता ली है। रतलाम में मातृशक्ति हर कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती है। रतलाम से ही हवा का झोंका जाता है जो झाबुआ और अलीराजपुर तक पहुंचता है। भारत को विकसित बनाने के लिए और मोदीजी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए सबसे पहले हमें वोट देना है और अपने आसपास की सभी बहनों और भाइयों से भी वोट देने का निवेदन करना है।

भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि हमें देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। इसी लक्ष्य को लेकर आज सभी भाजपा कार्यकर्ता यहां एकत्रित हुए हैं। मातृशक्ति के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने बहुत योजनाएं लागू की है और उन्हें धरातल पर उतारा है।

सम्मेलन में महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनीता कटारिया, रतलाम विधानसभा प्रभारी सोना शर्मा, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, सह संयोजक प्रहलाद राठौड़, पूर्व विधायक एवं भाजपा जिला महामंत्री संगीता चारेल, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, प्रभारी हरिराम शाह, महिला मोर्चा जिला महामंत्री अनीता पाहुजा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूजा बोहरा, राखी व्यास, रेखा गौतम, भारती राहोरी, चेतना पाटीदार मंचासीन रही। कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा जिला महामंत्री अनीता पाहुजा एवं आभार मंडल अध्यक्ष पूजा बोहरा ने माना।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *