
रतलाम 03 मई(खबरबाबा.काम)। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत जिले के सभी सहायक रिटर्निग अधिकारियों से प्राप्त सीलबंद डाक मत पत्र जिला कोषालय कार्यालय के स्ट्रांग रूम में प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक रखे जाएंगे। उक्त कार्य आज 3 मई से प्रारंभ किया जा रहा है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश बाथम ने बताया कि स्ट्रांग रूम में डाक मत पत्र रखे जाने के समय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष अथवा सचिव अथवा संबंधित अभ्यर्थी या उनके प्रतिनिधि उपस्थित रह सकते हैं।
आपातकालीन परिस्थितियों अथवा किसी कारणवश दिनांक अथवा समय में परिवर्तन होने पर संबंधित व्यक्तियों को मोबाइल पर मैसेज या व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से मैसेज द्वारा सहायक रिटर्निग अधिकारी अथवा जिला कोषालय अधिकारी पृथक से सूचित करेंगे।



