रतलाम: लोकसभा निर्वाचन 2024- प्रेक्षक वी. संपत द्वारा बैठक लेकर जिले की निर्वाचन तैयारी की जानकारी ली गई

indresh98kumar@gmail.com
4 Min Read
|

रतलाम 03 मई(खबरबाबा.काम)। लोकसभा निर्वाचन 2024 का अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र रतलाम-झाबुआ हेतु नियुक्त सामान्य प्रेक्षक वी. संपत आईएएस द्वारा रतलाम जिले में निर्वाचन तैयारी की जानकारी बैठक में प्राप्त की गई। इस बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश बाथम, पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, सीईओ जिला पंचायत श्रृंगार श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर आर.एस. मंडलोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, जिले के सभी एसडीएम, नोडल अधिकारी आदि उपस्थित थे।

प्रेक्षक श्री संपत द्वारा क्रिटिकल एवं वल्नरेबल मतदान केन्द्रों की जानकारी चाही गई, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डा. शालिनी श्रीवास्तव द्वारा अवगत कराया गया कि रतलाम जिले में 310 क्रिटिकल मतान केन्द्र हैं एवं कोई वल्नरेबल मतदान केन्द्र नहीं है। प्रेक्षक श्री संपत द्वारा जानकारी चाही गई कि विगत विधानसभा निर्वाचन 2023 में रतलाम जिले में एक मतदान केन्द्र वल्नरेबल था लेकिन लोकसभा निर्वाचन में नहीं है, इसका क्या कारण है। पुलिस अधीक्षक राहुल लोढा द्वारा अवगत कराया गया कि विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान ग्रामीणों में धार्मिक विवाद होने के कारण मतदान बहिष्कार की घोषणा की गई थी, इस कारण उक्त मतदान केन्द्र को वल्नरेबल घोषित किया गया था। वर्तमान में वहां शांतिपूर्ण स्थिति है, अब वह मतदान केन्द्र वल्नरेबल नहीं है।

प्रेक्षक श्री संपत द्वारा शेडो एरिया के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई। कलेक्टर श्री राजेश बाथम ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र सैलाना में 07 एवं विधानसभा क्षेत्र रतलाम ग्रामीण में 02 शेडो एरिया हैं, जहां पर मोबाइल का नेटवर्क कव्हरेज उपलब्ध नहीं है, जिसके लिए रनर की व्यवस्था की गई है।

प्रेक्षक द्वारा विगत विधानसभा निर्वाचन 2023 में सर्वाधिक मतदान की जानकारी लेने पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डा. शालिनी श्रीवास्तव ने अवगत कराया कि विधानसभा निर्वाचन में विधानसभा क्षेत्र क्र 221 सैलाना में 90.10 प्रतिशत मतदान रहा जो म.प्र. राज्य में होने वाला सर्वाधिक मतदान प्रतिशत है।

श्री संपत द्वारा मतदान सामग्री वितरण, मतदान सामग्री वापसी एवं मतगणना स्थल के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करने पर गई। कलेक्टर श्री बाथम ने अवगत कराया कि विधानसभा क्षेत्र रतलाम ग्रामीण एवं रतलाम शहर की मतदान सामग्री वितरण शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में एवं विधानसभा क्षेत्र सैलाना का सामग्री का वितरण शासकीय महाविद्यालय नवीन भवन सैलाना में, विधानसभा जावरा तथा आलोट की सामग्री का वितरण शासकीय भगतसिंह महाविद्यालय जावरा में पृथक-पृथक की जाएगी एवं मतदान पश्चात समस्त विधानसभा क्षेत्र की सामग्री वापसी शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम में होगी तथा समस्त विधानसभा क्षेत्र की मतगणना शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में एक साथ सम्पन्न की जाएगी।

प्रेक्षक श्री संपत द्वारा बार्डर पर की जाने वाली कार्यवाही के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करने पर अपर कलेक्टर डा. शालिनी श्रीवास्तव ने बताया कि अन्तर्राज्यीय सीमा पर 8 चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं एवं उन पर स्थायी निगरानी दल, उडनदस्ता द्वारा की जा रही कार्यवाही से अवगत कराया गया। प्रेक्षक द्वारा रतलाम जिले में ऐसे मतदाता जो अपना मूल निवास छोडकर अन्यत्र मजदूरी आदि कार्यों हेतु अन्यत्र गए हुए हैं, उनके मतदान के सम्बन्ध में जानकारी चाहने पर सहायक रिटर्निंग अधिकारी सैलाना द्वारा अवगत कराया गया कि सैलाना विधानसभा क्षेत्र के मतदाता मजदूरी के लिए गुजरात एवं राजस्थान जाते हैं, उनके परिवार के अन्य सदस्यों को चौपाल आदि लगाकर मतदान हेतु जागरुक किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *