
रतलाम,5मई(खबरबाबा.काम)। रतलाम झाबुआ संसदीय क्षेत्र में 13 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों प्रमुख दल अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं। दोनों ही दल कार्यकर्ताओं में जोश भरने में भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। कांग्रेस जहा आज कार्यकर्ता सम्मेलन कर रही है वही भाजपा ने महिला मोर्चा के सम्मेलन की तैयारी को लेकर बैठक की है।
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के समर्थन में रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा एक कार्यकर्ता सम्मेलन आज आयोजित किया गया है। आज प्रातः 11:30 बजे राजपूत बोर्डिंग में सम्मेलन रखा गया है ,जिसमें समस्त पदाधिकारीगण वार्ड एवं बुथ स्तरीय प्रभारी मोर्चा संगठन एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहेंगे। कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देने के लिए प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव कुलदीप इंदौरा, डॉक्टर विक्रांत भूरिया, एवं लोकसभा समन्वय संजय कामले उपस्थित रहेंगे।

सैलाना में महिला मोर्चा सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक
लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा सम्मेलन की तैयारियो को लेकर सैलाना विधानसभा की आवश्यक कार्यकारी बैठक हुई। इसमें भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय ने मार्गदर्शन दिया।जिला मंत्री कीर्ति शरण सिंह भी उपस्थित रहे।
महिला मोर्चा की यह महत्वपूर्ण बैठक लोकसभा चुनाव रतलाम की प्रभारी अनीता कटारिया, सैलाना विधानसभा प्रभारी जिला महामंत्री संगीता चारेल पूर्व जिला महामंत्री क्रांति जोशी के नेतृत्व में हुई। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी ललिता पंवार विधानसभा क्षेत्र की पांचों मंडल अध्यक्ष व पांचो मंडल प्रभारी सीमा अग्रवाल दिव्या शर्मा जीवन ज्योति मनीषा सिलावट उपस्थिति रही। बैठक का संचालन सैलाना विधानसभा प्रभारी मनीषा ने किया व आभार लीला बाई ने व्यक्त किया।



