रतलाम लोकसभा क्षेत्र में दोपहर 1 बजे तक एक 51.13 प्रतिशत मतदान, तेज बारिश के साथ गिरे ओले, मतदान कर घर लौटे युवक की अचानक तबियत बिगड़ी और हुई मौत

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,13मई(खबरबाबा.काम)। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में रतलाम लोकसभा में दोपहर 1 बजे तक 51.13 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस बीच दोपहर 2 बजे रतलाम जिले तेज़ बारिश शुरू हो गई। साथ ही कई क्षेत्रों में ओले गिरने की जानकारी भी सामने आ रही है।

जानकारी के अनुसार जिले में एक बजे तक रतलाम जिले म कुल मतदान 53.06% हुआ जिसमे पुरुष मतदान प्रतिशत 54.57 रहा वही महिला मतदान प्रतिशत 51.55 रहा। पुरे लोकसभा क्षेत्र में दोपहर 1:00 बजे तक कुल औसत मतदान प्रतिशत 51.13 % है। इसमें झाबुआ- 48.33,थांदला- 53.39, पेटलावद- 52.76,रतलाम शहर-46.65,रतलाम ग्रामीण-56.85 सैलाना- 60.11, अलीराजपुर-48.35 और जोबट-45.86 प्रतिशत मतदान दोपहर एक बजे तक हुआ है।

बारिश के साथ ओले गिरे

रतलाम में दोपहर 2:00 के लगभग से तेज बारिश शुरू हो गई। कई क्षेत्रों में बारिश के साथ ओले गिरने की भी खबर है

मतदान कर घर लौटे युवक की मौत

रतलाम शहर में लोक सभा चुनाव की वोटिंग के बीच एक दुखत घटना घटित हो गई,जहा बूथ पर आये दिव्यांग की मतदान करने के कुछ देर बाद अचानक तबियत बिगड़ी और मृत्यु हो गई। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार मतदाता प्रकाश पिता मांगीलाल सतोगिया उम्र 35 वर्षीय निवासी टाटा नगर गली न 06 अपने क्षेत्रीय बूथ क्रमांक 104 स्मृति बाल मंदिर सागोद रोड रतलाम पर मतदान करने आया था। मतदान करने के बाद वह अपने घर पंहुचा जिसके आधे घंटे बाद उसकी तबीयत बिगड़ी और मृत्यु हो गई। मृतक पैर से विकलांग था और इलेक्ट्रिशन का कार्य कर अपनी जीविका चलता था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *