रतलाम: जिला चिकित्सालय रतलाम मे तोड़फोड़ कर शासकीय संपत्ति को नुकसान करने वालो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम, 19मई(खबरबाबा.काम)।जिला चिकित्सालय रतलाम मे तोड़फोड़ कर शासकीय संपत्ति को नुकसान करने वालो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

18 मई की रात्रि के समय जिला चिकित्सालय रतलाम मे करीबन 15 व्यक्तियो द्वारा शासकीय कार्य मे बाधा उत्पन्न कर एक दुसरे के साथ मारपीट एवं बलवा करने की घटना की गई थी। स्टेशन रोड थाने पर धारा 353, 147, 149, 427, 294,506 भादवि एवं धारा 3/4 म.प्र.चिकित्सक या चिकित्सा से संबधित व्यक्तियो की सुरक्षा अधिनियम एवं धारा 3 सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया।

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढा द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम अभिनव कुमार बांरगे के मागर्दशन मे थाना प्रभारी स्टेशन रोड के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपीयो की शीघ्र गिरफ्तारी कर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

पुलिस टीम द्वारा 05 आरोपीगणो की गिरफ्तारी की गई है। चार घायल व्यक्ति अस्पताल मे ईलाजरत है एवं बाकी अन्य आरोपी फरार है जिनकी तलाश की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

01.समीर उर्फ बाबु पिता साबीर हुसैन निवासी 25 हाट रोड़ रतलाम

02.गोलु उर्फ अफसार पिता शौकतहुसैन निवासी हाट की चौकी वेदव्यास कालोनी रतलाम

03.माहिद उर्फ अप्पु पिता नासीर हुसैन निवासी सुभाष नगर रतलाम

04.पीर मोहम्मद उर्फ ईम्मु पिता मान खाँ फकीर निवासी सुभाष नगर रतलाम

05.रमजानी पिता खेराती निवासी वेदव्यास कालोनी रतलाम

फरार आरोपी

01.अबरार 02.अंसार 03.आसीफ हुसैन 04.आमीन हुसैन 05.साबिर हुसैन एवं अन्य साथी

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *