रतलाम: एमबीए प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित,श्री योगीन्द्र सागर कालेज के विद्यार्थियों का उत्कर्ष प्रदर्शन

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,20मई(खबरबाबा.काम)। विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन द्वारा एमबीए प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमे श्री योगीन्द्र सागर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, रतलाम के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा l

एमबीए तृतीय सेमेस्टर की श्रुतकीर्ति व्यास ने 80.54% के साथ प्रथम, कोकिला यादव ने 78.72% के साथ द्वितीय एवं रश्मिता गोलानी ने 78.54% के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया l एमबीए प्रथम सेमेस्टर की ख़ुशी लुनिया ने 70.40% के साथ प्रथम, मानसी काले ने 70% के साथ द्वितीय एवं आस्था जोशी ने 69% के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया l

विद्यार्थियों के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के उपलक्ष्य में प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. हिमांशु बैरागी व प्राध्यापकगण प्रो. दीपक शर्मा, प्रो. आयुषी शर्मा, प्रो. अंशिता शर्मा, प्रो. पल्लवी शुक्ला, प्रो. रश्मि चौहान, प्रो. सना खान, प्रो. शैलेश शाह आदि ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बताया कि 65% से अधिक अंक हासिल करने वाले सफल विद्यार्थियों की संख्या 47 रही। सभी सफल विद्यार्थियों को संस्थापक गोपाल शर्मा टंच एवं चेयरमैन भरत शर्मा टंच ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की l

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *