रतलाम: जावरा की अयोध्या धाम कालोनी में तीन घरों को रात में चोरो ने निशाना बनाया, नगदी,ज्वैलरी व अन्य सामान उड़ा ले गए बदमाश

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
|

जावरा,21मई(खबरबाबा.काम)। जावरा शहर की टेलीफोन एक्सचेंज के पीछे स्थित अयोध्याधाम कालोनी में बिती रात तीन घरों को चोरो ने अपना निशाना बनाया। बदमाश यहा चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए नगदी, ज्वैलरी व कुछ अन्य सामान ले गए। जिन घरों में चोरी हुई उनमें से एक तो ऐसा है जहा आज परिवार शिफ्ट होने वाला था।

शहर में पूर्व में हुई कई चोरिया अभी खुलासे के इंतजार में है इसी बीच बीति रात शहर के मध्य टेलीफोन एक्सचेंज के पीछे स्थित अयोध्याधाम कालोनी में चोरो ने अपने हाथ आजमाए है। यहा चोरो ने तीन घरो को निशाना बनाते हुए वहां से नगदी, ज्वैलरी व अन्य सामान चुराया है। जिन घरों में चोरी हुई वे अनिल कायस्त, जितेन्द्र बागवान व अनिल जैन के बताए जा रहे है। फरियादियों में से ही एक अनिल कायस्त निवासी सुतारीपुरा ने बताया कि वे सुतारीपुरा में रहते है,हाल ही में अयोध्याधाम कालोनी में नया घर बनाया है। पिछले सप्ताहभर से नए घर में शिफ्ट होने की तैयारी के चलते यहा लाकर सामान रख रहे थे तो आज परिवार सहित नए घर में शिफ्ट होने वाले थे। अनिल ने बताया कि आज जैसे ही सुबह करीब 8 बजे कुछ सामान लेकर अपने नए घर पहुंचे तो घर के ताले टूटे मिले और सामान भी बिखरा पड़ा मिला। प्रारंभिक जांच में पता चला कि घर की अलमारी से करीब 50 हजार रुपये नगद, सोने की एक अंगुठी, चांदी की दो अंगुठी, फोटोग्राफी की एक हार्डडिक्स बदमाश अपने साथ ले गए।

अनिल ने बताया कि वे फोटोग्राफी करते है तथा जो हार्ड डिस्क बदमाश ले गए उसमें विभिन्न पार्टियों के फोटो थे जो कंपलीट करके उन्हे देना थे। ऐसे में करीब उनको करीब 2 लाख रुपये का नुकसान होगा, सुबह चोरी की जानकारी मिलने पर वे करीब 8:30 बजे शहर थाना पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।अनिल के मुताबिक बदमाशों ने कालोनी में ही सामने के दो घरों को निशाना बनाया और वहां भी चोरी की वारदात की है। बहरहाल तीनों घरो से कुल कितना माल गया है यह अभी स्पष्ट नही है और फिलहाल पुलिस जांच करवा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *