रतलाम: पुराने पुलिस कंट्रोल रूम पर शहर के सभी धर्मो के धर्म गुरुओं की बैठक का हुआ आयोजन-लाउड स्पीकर एवम डीजे के प्रयोग के संबंध में दिए गए आवश्यक निर्देश

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम, 26मई (खबरबाबा.काम)। ध्वनि विस्तारक यंत्र को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद रविवार को पुराने पुलिस कंट्रोल रूम पर शहर के सभी धर्मो के धर्म गुरुओं की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में लाउड स्पीकर एवम डीजे के प्रयोग के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।

प्रदेश शासन द्वारा धार्मिक स्थलों एवम अन्य स्थानों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों के अनियंत्रित व नियम विरुद्ध प्रयोग पर नियंत्रण एवं कार्यवाही हेतु निर्देश प्रदान किए गए है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा एवम एडीएम रतलाम के नेतृत्व में शहर के सभी धर्म गुरुओं की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी धर्म गुरुओं को शासन के निर्देशों से अवगत करवाते हुए लाउड स्पीकर एवम डीजे के प्रयोग के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए। इस दौरान सीएसपी अभिनव कुमार बारंगे एवम शहर के सभी धर्मो के लगभग 40 धर्म गुरु उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *