रतलाम: अभिमोक्षम शिविर के 100 से अधिक बालक- बालिकाओं का साधुमार्गी जैन संघ द्वारा अभिनंदन

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,28मई(खबरबाबा.काम)। चित्तौड़ में आयोजित हुए अभिमोक्षम शिविर के 100 से अधिक बालक- बालिकाओं का साधुमार्गी जैन संघ द्वारा अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।

संघ के प्रीतेश गादिया ने बताया कि चित्तौड़ में आचार्य श्री रामलाल जी म.सा. एवं उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि जी मसा के सानिध्य में आयोजित अभीमोक्षम शिविर में 3 हजार से अधिक शिविरार्थियों ने भाग लिया। जिसमें रतलाम के 100 से अधिक बालक बालिकाओं व सेवा देने वाले कार्यकर्ताओं ने भी 16 दिवसीय आवासीय शिविर में भाग लिया।

शिविर के समापन के पश्चात रतलाम में पुनः पधारे बालक बालिकाओं, सेवारत कार्यकर्ता, वर्षीतप तपस्वी आदि का संघ द्वारा अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम मुमुक्ष त्रिशला धम्मानी एवं राष्ट्रीय मंत्री कमल पिरोदिया के मुख्य आथित्य में हुआ।

संघ के प्रीतेश गादिया ने बताया कि शिविर से आए बच्चों ने अपने भाव प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि 16 दिवसीय इस धार्मिक शिविर में प्रार्थना, व्यायाम, प्रवचन, ज्ञान चर्चा, प्रतिक्रमण के साथ कई धार्मिक क्रियाओ एवं जीवन व्यवहार के बारे में शिक्षा दी गई।

संघ के मंत्री अशोक पिरोदिया ने स्वागत भाषण दिया। कमल पिरोदिया, त्रिशला धम्मानी ने भी उद्बोधन दिया। संघ के उपाध्यक्ष ललित कोठारी, सुशील गोरेचा, विनोद मेहता, भी मंचासीन थे। इस अवसर पर मदनलाल कटारिया, चंदन पिरोदिया, सुदर्शन पिरोदिया, अतुल बाफना, निर्मल लूनिया, दशरथ बाफना, राजेश सियार ,मणिलाल घोटा, कपूर कोठारी ,प्रकाश नांदेचा, सुमित कटारिया, श्रेणिक मांडोत, विकास छाजेड़, प्रीतेश गादिया, अभय चोपड़ा, संजय चपरोट, महिला मंडल अध्यक्ष किरण चंडालिया, सुधा बोहरा, सरोज बहन पिरोदिया,युवा संघ से पंकज मूणत, पवन गोरेचा, राहुल जैन, बहु मंडल से प्रीति मूणत, पूजा मूणत, बालक मंडल के ऋषभ मूणत, जय बाफना ,बालिका मंडल से इशिता चोपड़ा, स्नेहा मूणत आदि समाज जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विनोद मेहता ने किया। आभार विकास छाजेड़ ने माना।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *