रतलाम पुलिस ने किया पत्नी की हत्या का खुलासा, पति ने रतलाम की होटल में पत्नी पर प्राणघातक हमला कर बाथरूम में गिरने से चोट लगने की रची थी झूठी कहानी, बाद में शव को एंबुलेंस में छोड़कर हो गया था फरार

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
|

रतलाम, 28मई (खबरबाबा.काम)। एंबुलेंस में पत्नी के शव को छोड़कर पति के भागने के मामले का रतलाम पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार आपसी झगड़े में पति ने पत्नी पर प्राणघातक हमला किया था, जिसके बाद उपचार के दौरान पत्नी की मौत हो गई थी। पुलिस ने पति खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार 23 मई को एम्बुलेंस चालक निलेश पिता गुलाबसिंह ने सुचना दी थी कि आनंद नाम के व्यक्ति को डेड बॉडी के लिये एम्बुलेंस की आवश्यकता थी, जिसकी पत्नी गीताबाई की मृत्यु हो गई थी। आरोपी मृतिका गीताबाई की बॉडी को यहाँ वहाँ घुमाता रहा और सालाखोड़ी के पास मृतिका की डेड बॉडी को एम्बुलेंस में ही छोड़कर भाग गया था। उक्त सूचना पर थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम में मर्ग पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना की संदिग्धता के दृष्टिगत एसपी राहुल लोढा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्गदर्शन में, सीएसपी अभिनव बारंगे के नेतृत्व में घटना की जांच कर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा जांच के दौरान मृतिका की पहचान गीता बाई के रूप में हुई। मृतिका का पति आनंद भाटी अपनी पत्नी मृतिका के साथ स्टेशन रोड़ के अशोका होटल में रुका था, जहां मृतिका गीताबाई और उसके पति आनंद का झगड़ा हो गया था। जिसके परिणाम स्वरुप मृतिका को सिर में गंभीर चोट आने से वह घायल हो गई थी। आरोपी आनद भाटी द्वारा एंबुलेंस बुलाकर पत्नी को बाथरूम में पैर फिसलने से सर में चोट लगना बताकर मेडिकल कॉलेज में ले जाकर एडमिट करवाया। जहां से घायल गीता बाई को इंदौर व इंदौर से भोपाल रेफर किया गया था। भोपाल में गीता बाई की मृत्यु हो जाने पर आनंद एंबुलेंस से शव लेकर रतलाम आया तथा रतलाम में शव छोड़कर भाग गया। पुलिस द्वारा होटल अशोका रतलाम के सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर घटना का खुलासा हुआ। जिसके बाद थाना स्टेशन रोड़ पर धारा-302,201 भादवि का पंजीबद्ध कर आरोपी आनंद पिता कैलाश भाटी निवासी पाल्याकला थाना नागदा मंडी जिला उज्जैन को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी का अपराधिक रिकॉर्ड

आरोपी आनंद भाटी के विरुद्ध थाना नागदा जिला उज्जैन का हिस्ट्री शीटर बदमाश है जिस पर हत्या, डकैती, आर्म्स एक्ट, लूट जैसी गंभीर धाराओं में 23 मामले दर्ज है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

निरीक्षक राजेन्द्र वर्मा थाना प्रभारी थाना औद्योगिक क्षेत्र, उनि अशोक दिक्षित उनि. आनंद बागवान, उनि शरीफ खान, प्र.आर. मनीष यादव, आर. सीमोन कटारा की सराहनीय भूमिका रही ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *