रतलाम: शहर के हवाला कारोबारी के यहां इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई, मचा हड़कंप

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम, 29मई(खबरबाबा.काम)। आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन टीम ने बुधवार को रतलाम में शहर सराय क्षेत्र में हवाला कारोबारी के यहां कार्रवाई की है। बुधवार दोपहर से शुरू हुई कार्रवाई में 15 के लगभग आयकर अधिकारी शामिल है। रतलाम में हवाला कारोबारी के यहां हुई कार्रवाई को खरगोन में आज हुंडी व्यापारी के यहां हुई कार्रवाई से जोड़कर देखा जा रहा है।अभी दोनों ही स्थानों पर कार्रवाई जारी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रतलाम में आयकर विभाग द्वारा इंदौर के असिस्टेंट डायरेक्टर अभिषेक मिश्रा के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। कार्रवाई में इंदौर और भोपाल के अधिकारियों को शामिल किया गया है। रतलाम आयकर विभाग की टीम बुधवार दोपहर करीब दो बजे शहर सराय क्षेत्र में हवाला कारोबारी पटवा बंधु के यहां पहुंची।

खरगोन की कार्रवाई से जुड़े तार

सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग ने खरगोन में चार फर्मों पर छापामार कार्रवाई की। चर्चा है कि कार्रवाई के दौरान आयकर अधिकारियों को रतलाम से खरगोन में रुपया हवाला होने की जानकारी मिली जिसके चलते विभाग ने रतलाम के हवाला कारोबारी पटवा बंधुओं के यहां भी कार्रवाई की। हवाला कारोबारी के यहां हुई कार्रवाई से उनसे जुड़े कई लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *