
रतलाम, 30मई (खबरबाबा.काम)। पुलिस ने एक कार में ले जाए जा रहे मादक पदार्थ को बरामद किया है। पुलिस को कार से दो नंबर प्लेट के अलावा दो मोबाइल भी बरामद हुए है। मादक पदार्थ दो लाख कीमत का बताया जा रहा है। पुलिस ने कार भी जब्त कर ली है।
अवेैध मादक पदार्थ के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है, जिसके चलते कल जावरा पुलिस को मादक पदार्थ तस्करी की सूचना मिली। पुलिस को भैंसाना फंटे के रास्ते कार में अवैध रूप से मादक पदार्थ की तस्करी की खबर थी। इस सूचना पर जावरा थाना पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन लेकर टीम कार्रवाई के लिए पहुंची। महू-नीमच रोड स्थित भैंसाना फंटे पर कल शाम पुलिस ने एक कार को रुकवाया। कार में डोडाचूरा भरा होना पाए जाने पर पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर तलाशी ली। तलाशी दौरान कार से दो नंबर प्लेट भी मिली।
पुलिस के मुताबिक कार से दो क्विंटर डोडाचूरा जब्त हुआ है जिसकी कीमत दो लाख के लगभग की बताई जा रही है। पुलिस ने डोडाचूरा सहित दो मोबाइल, दो नंबर प्लेट और उपयोग में लाई जा रही कार को जब्त किया है। इस मामले में जावरा औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने राजस्थान के सांचोर जिले के दाता पोस्ट सरनाऊ रहवासी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध कायम किया है। पुलिस जब्त डोडाचूरा की जानकारी जुटा रही है।



