रतलाम: पुलिस ने सनसनीखेज हत्या के सभी पाँच अपराधियो को किया गिरफ्तार, इसरथुनी झरने के पास जंगल में छुपे थे आरोपी

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
|

रतलाम, 31मई (खबरबाबा.काम)। शहर के सिलावटो का वास क्षेत्र में पुरानी रंजिश में एक युवक की हत्या के मामले के 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी नाबालिग है।

जानकारी के अनुसार 29 मई को थाना माणकचौक क्षैत्र अंतगर्त सिलावटो का वास हरीजन बस्ती मे पुरानी रंजीश को लेकर मोहल्ले के ही पाँच युवको ने मिलकर प्रवीण उर्फ पप्पू पिता संजय उम्र 20 साल निवासी सिलावटो का वास रतलाम की चाकु मारकर हत्या कर दी थी‌। घटना के बाद पाँचो युवक फरार हो गये थे । थाना माणकचौक पर पाँचो युवको के विरुद्ध धारा 302,147,148 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था।

एसपी राहुल लोढा के कुशल निर्देशन में एवं अति.पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव बारंगे के मार्गदर्शन मे थाना माणकचौक के थाना प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंगार के नेतृत्व में फरार आरोपीयो की धरपकड़ हेतु टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा आरोपीगणो की धरपकड़ के लगातार प्रयास किया जाकर आज मुखबीर सुचना पर गाँव ईसरथुनी झरने के पास जंगल से सभी आरोपी विकास उर्फ विक्या पिता मंगल निवासी सिलावटो का वास, आशु उर्फ अरव पिता आनन्द परदेसीपुरा इन्दौर हा.मु. रतलाम,आदित्य पिता संजय मेहरोलिया निवासी सिलावटो का वास रतलाम, अनिकेत उर्फ तोतू पिता मंगल गोयर निवासी सिलावटो का वास रतलाम एवं एक विधि विरुद्ध बालक को दबीश देकर गिरफ्तार किया। आरोपीगण से घटना के सम्बंध मे पुछताछ की जा रही है ।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

निरीक्षक रणजीत सिंगार थाना प्रभारी थाना माणकचौक रतलाम, उनि प्रवीण वास्कले, उनि दीपक डामोर, उनि अंगदप्रतापसिह, सउनि शिवनाथसिह राठौर, सउनि बसील गणावा, सउनि छोटेलाल यादव, प्रआर नारायणसिह जादोन, प्रआर सुधीरसिह राठौर ,कार्य.प्रआर दिलीपसिह रावत, काप्रआर रमेश चोहान ,प्रआर अमीचन्द, प्रआर रामलाल मईड़ा, काप्रआर विकास बोरासी, प्रआर अमित त्यागी, आर,रणवीर सिंह भदोरिया,आर संजय सोनावा ,आर अशरफ खान ,आर अविनाश मिश्रा, आर संजय राठौर, आर चन्द्रशेखर, आर विरेन्द्र बारोड़ ,आर चंदर मार्को, आर हरीओम ,आर प्रवीण, आर मुकेश मआर मेघा राणा, मआर झन्ना गामड़, मआर हेमलता, मआर वर्षा आर सोनु राठौर थाना माणकचौक रतलाम एवं उनि अमित शर्मा सायबर प्रभारी आर0विपुल भावसार,आर0 मयंक व्यास, आर तुषार सिसोदिया, सायबर सैल रतलाम की भूमिका रही।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *