
रतलाम,4जून(खबरबाबा.काम)। जिले के कालूखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मावता में पेट्रोल पंप संचालक के साथ हुई लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार फरियादी ने पेट्रोल पंप की राशि में गबन करते हुए लूट की झूठी कहानी रची थी। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 3 जून सोमवार को निलेश पिता किशनलाल राठौर निवासी रणायरा ने अपने साथ मावता पेट्रोल पम्प के 10 लाख 56 हजार रूपए लूटने की शिकायत की थी। निलेश ने बताया था कि बैंक जाते समय दो मोटर सायकलो पर सवार चार अज्ञात नकाबपोशो के द्वारा लुट की वारदात की गई। पुलिस की प्रारम्भिक जांच करते आवेदन असत्य होना पाया गया। पेट्रोल पम्प संचालक दिनेश डिया के द्वारा अपने सह संचालक निलेश राठौर पर पेट्रोल पम्प की राशी का गबन करने व धोखाधडी कर झुठी कहानी रचने के सम्बध में पुलिस को आवेदन पत्र पेश किया गया। आवेदन के अवलोकन व निलेश राठौर द्वारा प्रस्तुत आवेदन जांच पर प्राप्त साक्ष्यो से उत्पन्न संदेह के आधार पर मामला अपराध धारा 409, 420, 424, 203,120बी भादवि का पाया जाने से थाना कालुखेडा पर अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस की कार्यवाही
मावता पेट्रोल पम्प सह संचालक निलेश राठौर द्वारा दिये गये 10 लाख 56 हजार रूपये की लूट सम्बधी आवेदन पत्र की गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्गदर्शन व नगर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश आर्मो के नेतृत्व मे थाना प्रभारी कालुखेडा संतोष चौरसिया के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया।जिसमे घटना स्थल पर प्राप्त साक्ष्य व निलेश द्वारा बताई गई घटना मे काफी भिन्नता होकर संदेह उत्पन्न हुआ। सायबर सेल की टीम द्वारा तकनीक साक्ष्यों का अवलोकन किया गया।घटना स्थल से लगे हुये मार्गो एवं गांवो के आसपास के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन, पेट्रोल पम्प पर कार्यरत कर्मचारी व ग्रामीण जनो से पुछताछ पर निलेश राठौर पर करीबन 4 – 5 लाख रूपये का कर्जा होना व पम्प पर कुल 08 लाख 17 हजार रूपये की राशि होना ज्ञात हुआ । जबकि निलेश द्वारा 10 लाख 56 हजार रूपये की राशि लुट होना बताया जा रहा था जो कि असत्य था ।
इसी सम्बध मे पेट्रोल पम्प के संचालक दिनेश डिया द्वारा अपने सह संचालक निलेश राठौर पर शंका जाहिर करते हुये अपने पेट्रोल पम्प पर 08 लाख 17 हजार रूपये की राशि के गबन करने के सम्बध मे आवेदन पेश किया गया । जिससे निलेश द्वारा पुलिस के समक्ष पेश किये गये लुट सम्बधी घटना के आवेदन की असत्यता को बल मिला ।
जिस पर 409, 420, 424,203,120बी भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना की गई। विवेचना के दौरान आरोपी निलेश राठौर को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर सुझबुझ व हिकमतअमली से पुछताछ की गई जिसमे आरोपी द्वारा अपने अन्य चार साथियो चिमन पिता बंशीलाल पाटीदार निवासी ग्राम मावता, आजाद पिता मोहम्मद शाह निवासी ग्राम मावता, आबिद शाह उर्फ गोलु पिता सुल्तान शाह निवासी मावता, कन्हैयालाल उर्फ कान्हा पिता भंवरलाल कुमावत निवासी ग्राम बेहपुर के साथ मिलकर षडयंत्र रचकर लूट की झुठी सुचना देकर पेट्रोल पम्प की राशि गबन करने व अपने साथी कान्हा के घर पर छुपाना बताया। सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से गबन की राशि 08 लाख 17 हजार रूपये व घटना मे प्रयुक्त दो मोटर सायकले जप्त की गई ।
इनकी रही सराहनीय भुमिका
निरीक्षक संतोष चौरसिया थाना प्रभारी कालुखेडा, उनि कैलाश जोशी, उनि अमित शर्मा ,सउनि गलसिह भवेल, सउनि मोहम्मद युनुस खान, सउनि मनीष शर्मा, प्र आर लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, प्र आर मनमोहन शर्मा, प्र आर जगवीरसिह, प्र आर विजय मीणा, आर विपुल भावसार, आर राहुल पाटीदार, आर तुषार सिसोदिया आर. सावरिया पाटीदार, आर रोहित, आर अनिल जाट, आर कमलेश बुनकर, आर नरेन्द्र डाबी, आर अनिल रावत, आर लक्ष्मण, आर पवन जाट, आर हर्षदीप, आर मनीष पाटीदार, आर दीपराजसिह, आर रविन्द्रसिह, सेनिक दिलीप, सेनिक कारूसिह, की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



