
रतलाम,6जून(खबरबाबा.काम)। माहेश्वरी समाज अपने उत्पत्ति दिवस महेश नवमी पर इस बार आठ दिवसीय कार्यक्रम 8 से 15 जून तक आयोजित करेगा।
माहेश्वरी समाज अध्यक्ष शैलेंद्र डागा व सचिव नरेंद्र बाहेती ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 जून को प्रातः 7.30 माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा साड़ी मैराथन, 8 एवम् 9 जून को युवा संगठन रात्रि 8 बजे से 12 बजे तक क्रिकेट स्पर्धा ,9 जून को प्रातः 6.30 माहेश्वरी कपल क्लब द्वारा वाकेथन संग मैराथन का आयोजन सिविक सेंटर से माहेश्वरी भवन तक होगा ।10 जून को महिला संगठन द्वारा सुंदर काण्ड होगा।11 जून को माहेश्वरी सेवा संगठन रात्रि 8 बजे से प्रतिभा प्रोत्साहन कार्यक्रम करेगा। 12 जून को सायंकाल 4 बजे से महेश मेले का आयोजन होगा।मेले में विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिता होगी व अनेकों प्रकार के व्यंजनों के स्टॉल भी होंगे।13 जून को सेवा संगठन द्वारा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा।
कवि सम्मेलन में कवि दर्शन लोहार वीर रस रतलाम, कवि विजय सिंह विद्रोही हास्य प्रतापगढ़, कवि भरत पंड्या हास्य तराना, कवियत्री वैष्णवी वेद श्रृंगार इंदौर , कवि विकास बेहतरीन हास्य उज्जैन अपनी कविता पाठ करेंगे।14 जून को माहेश्वरी युवा संगठन रक्त दान शिविर का आयोजन करेगा। 15 जून को प्रातः6 बजे भगवान महेश का अभिषेक होगा ,आरती के बाद 7.30 बजे महेश शोभा यात्रा रामोला मंदिर, राम मोहल्ला से निकल कर शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई माहेश्वरी भवन महेश सभा के रूप में परिवर्तित होगी । महेश सभा के मुख्य अतिथि श्री भरत पी.माहेश्वरी भोपाल,सेवा निवृत जिला एवम् सत्र न्यायाधीश व मध्य प्रदेश के माननीय राज्यपाल के पूर्व विधि अधिकारी, विशेष अतिथि प्रकाश मेहरा जावरा,अधिवक्ता व पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक मर्यादित, एवम् सभा की अध्यक्षता माहेश्वरी प्राथमिक स्कूल की पूर्व प्रधानाध्यापक श्रीमती राजा देवी राठी करेगी।
महेश सभा में नेत्र दानी परिवारों एवम् मेधावी विद्यार्थियो का सम्मान होगा। सभा के बाद मध्यान्ह व संध्या को सभी समाज जनों का सामूहिक भोज होगा।
समाज अध्यक्ष शैलेंद्र डागा, संरक्षक माधव काकानी, उपाध्यक्ष डॉ.बी. एल.तापड़िया, सचिव नरेंद्र बाहेती ने सभी समाज जनों से आठ दिवसीय कार्यक्रम में उत्साह से भाग लेकर सभी आयोजनों को सफल बनाने की अपील की है ।


