
रतलाम, 6जून (खबरबाबा.काम)। जिले के थाना बाजना अंतर्गत अपहरण, हत्या और आर्म्स एक्ट में पिछले 11 साल से फरार चल रहे आरोपी को पकड़ने में पुलिस में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस के अनुसार आरोपी मुकेश पिता गौतम डिन्डोर निवासी संगेसरा की गिरफ्तारी हेतु एसपी राहुल लोढा के निर्देशन एवं एएसपी राकेश खाखा व एसडीओपी सैलाना श्रीमति निलम बघेल के मार्ग दर्शन में थाना बाजना व सायबर सेल की टीम ने 11 वर्षों से फरार चल रहे उद्घोषित आरोपी मुकेश पिता गौतम डिल्डोर निवासी संगेसरा को गिरफ्तार किया ।
पुलिस के अनुसार 31 मई 2013 को मृतक प्रत्ताप पित्ता बारिया निवासी कामरीखौरा का शव बोर-वाला नाला कागलीखोरा में मिला जिस पर से मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। जांच के दौरान मृतक की हत्या होने से संबंधित साक्ष्य पाये जाने से अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गय। विवेचना के दौरान मृतक प्रताप का सन्तु उर्फ शान्तु से अवैध संबंध को लेकर भांगजडा नहीं होने के कारण आरोपी छगन मईडा, बहादुर, गलिया डिंडोर, कालु डिल्डोर, दिनेश खराडी और मुकेश डिंडोर के द्वारा मृतक को कुल्हाडी, तलवार आदि से चोट पहुंचा कर हत्या की गई थी ।
पुर्व में आरोपी छगन मईडा निवासी उमरिया, बहादुर मचार गलिया डिंडोर दिनेश कालु डिल्डोर दिनेश खराड़ी की गिरफ्तारी हो चुकी थी किन्तु आरोपी मुकेश पिता गौतम डिल्डोर की घटना दिनांक से फरार चल रहा था जिस पर से आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम द्वारा 10 हजार रुपये का नगद ईनाम घोषित किया गया था। आज मुखबिर की सूचना से आरोपी मुकेश पिता गौतम विन्डोर को संगीसरा के जंगल से गिरफ्तार किया।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
निरीक्षक शंकर सिंह चौहान, कार्य. सउनि, भंवर सिंह भुरिया, कार्य. प्रआर. सुर्यापल सिंह पंवार, कार्य. प्रआर. प्रवीण अवसया, आर. शंकर राव शिन्दै, आर. किशन मचार. आर. सुरेश गईडा, आर. दरबार जमरा आर. दिपक बैरावत व सायबर सेल प्रभारी अमित शर्मा, आर. मयंक व्यास, आर राहुल पाटीदार की सराहनीय भुमिका रही।



