रतलाम: सागोद रोड के कॉटेज में चल रहा था जुंए का अड्डा, एसपी राहुल लोढ़ा के निर्देश पर विशेष टीम ने दी दबिश,13.50 लाख से अधिक की नगदी बरामद, 25 आरोपी गिरफ्तार, एसपी ने दीनदयाल नगर थाना प्रभारी को किया निलंबित

indresh98kumar@gmail.com
4 Min Read
|

रतलाम,6जून(खबरबाबा.काम)। एसपी राहूल कुमार लोढा ने आज बडी कार्यवाही करते हुए सागोद रोड स्थित एक काटेज पर चलाए जा रहे जुए के बडे अड्डे पर छापा डलवाया। इस छापे में पुलिस ने 25 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जुए के अड्डे से 13.50 लाख रुपए से अधिक की नगद राशी भी बरामद की है। इस मामले में डीडीनगर थाना प्रभारी को जिम्मेदार मानते हुए एसपी श्री लोढा ने तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। गिरफ्तार आरोपी रतलाम सहित नागदा,धार, बदनावर और इंदौर सहित अन्य शहरों से है।

एसपी राहूल लोढा ने बताया कि उन्हे अपने सूत्रों से यह जानकारी मिली थी कि सागोद रोड केंद्रीय विद्यालय के पीछे गजेंद्र सोनी के काटेज में धडल्ले से जुआ चल रहा है। सूचना पर एसपी श्री लोढा ने एएसपी राकेश खाखा एवं सीएसपी अभिनव वारंगे के मार्गदर्शन पुलिस लाइन में पदस्थ एक सब इन्स्पेक्टर प्रताप भदौरिया के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम बनाकर उक्त काटेज पर छापा मारने भेजा। पुलिस टीम ने काटेज पर जुआ खेल रहे 25 जुआरियों को धर दबोचा। जुए के इस अड्डे से पुलिस ने 13 लाख 79 हजार 100 रु. नगद भी बरामद किए है।

थाना क्षेत्र में बैखौफ चल रहे जुए के अड्डे के लिए डीडी नगर थाना प्रभारी अर्जुन सेमलिया को जिम्मेदार मानते हुए एसपी श्री लोढा ने थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है।

गिरफ्तार आरोपी

1. आरीफ पिता युसुफ खान उम्र 45 साल निवासी नाहरपुरा रतलाम

2. शंकर पिता नंदराममाली उम्र 31 साल निवासी नोगावा जिला धार

3. राजेश पिता कान्तीलाल खण्डेलवाल उम्र 45 साल निवासी धानमण्डी रतलाम

4. गोपाल पिता बसन्तीलाल सोनावा उम्र 53 साल निवासी धानण्डी रतलाम

5. रमीज पिता अनीश खान उम्र 29 साल निवासी मोहननगर, रतलाम

6. आशीष पिता मोहनलाल जैन उम्र 41 साल निवासी बजरंगगड़ बदनावर

7. सहीद पिता मजीद खान उम्र 52 साल निवासी मनावर

8. मनोज पिता भेरुलाल उम्र 33 साल निवासी बदनावर

9. अर्जुन पिता बापुसिंह राजपुत उम्र 40 साल निवासी बदनावर

10. मेहश पिता फुलचंद मारु उम्र 33 साल निवासी बरमंडल जिला धार

11. शाहरुख पिता अब्दुल सत्तार उम्र 30 साल निवासी मोहननगर रतलाम

12. संदीप पिता परमानंद पाटीदार उम्र 31 साल निवासी बदनावर

13. दिपक पिता प्रकाश माली उम्र 34 साल निवासी बदनावर

14. आजाद पिता मुराद फकीर उम्र 42 साल निवासी बडनगर

15. ईश्वर पिता राधेश्याम पाटीदार उम्र 35 साल निवासी वरमण्डल निवासी बदनावर

16. जितेन्द्र पात मांगीलाल पाटीदार उम्र 35

17. किशोर पिता वर्दीचंद माली उम्र 47 साल निवासी बदनावर

18. योगेश पिता अशोक उम्र 27 साल निवासी बदनावर

19. युनुस उर्फ सड्डू पिता युसुफ खान उम्र 48 साल निवासी मोहननगर रतलाम

20. रमेश पिता दरयावसिंह यादव उम्र 60 साल निवासी जूनी इंदौर

21. महेन्द्र पिता मांगूसिंह यादव उम्र 43 साल निवासी नागदा

22. शादाब पिता मुराबिक अली उम्र 31 साल निवासी दानीगेट उज्जैन

23. मनीष पिता कैलाशचंद्र राठौर उम्र 39 साल निवासी नोगाव धार

24. शरीफ पिता लालमोहम्मद रंगरेज उम्र 45 साल निवासी मोहननगर रतलाम

25. जयप्रकाश पिता मिस्रीलाल उम्र 54 साल निवासी बखतगढ़ धार

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *