रतलाम: क्रोध से मनुष्य का पतन, क्रोध से बचे-परम पूज्य गणिवर्य कल्याणरत्न विजयजी म.सा.,जैन श्री संघ सज्जन मिल क्षेत्र में मची प्रवचन की धूम

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,7जून(खबरबाबा.काम)। परम पूज्य गणिवर्य कल्याणरत्न विजय जी महाराजा साहेब एवं 60 ठाणा जैन श्री संघ सज्जन मिल क्षेत्र को अपनी पावन निश्रा प्रदान करने के लिए सैलाना रोड स्थित मोहनबाग में विराजित है।

जैन श्री संघ सज्जन मिल क्षेत्र के सचिव अमित कोठारी ने बताया की समस्त कस्तूरबानगर और अलकापुरी में जैन श्री संघ सज्जन मिल क्षेत्र के तत्वाधान में परम पूज्य गुरुदेव गणिवर्य कल्यानरत्न विजयजी महाराजा साहेब के प्रवचनों की धूम मची हुए है। सर्वप्रथम सुबह 9 से 10 बजे प्रवचन हुए जिसमे गुरुदेव ने बताया की इंसान क्रोध को अपन परम मित्र बना लेता है, और यह समझने लगता है की क्रोध करने से ही उसका कार्य होता है , क्रोध करने से ही उसका तेज बढ़ता है और इसी ग़लतफ़हमी में क्रोध सर चढ़ कर मजबूत हो जाता है। यही से मनुष्य का पतन होने लगता है इसीलिए गुरुदेव ने क्रोध से बचने की सलाह दी ।

प्रवचन के पश्चात् प्रभावना का लाभ श्रीमती सूरजबाई लालचंद हिम्मत जी गेलड़ा परिवार के द्वारा लिया गया ।

इस दौरान प्रकाश नांदेचा, मनोज भंडारी , अमृत जैन , अशोक भंडारी , कमलेश भंडारी , राजेश मेहता , आदेश ललवानी ,विमल छाजेड़ ,रमेश कोठारी ,पुखराज चंडालिया , प्रकाश नांदेचा,प्रदीप बोलिया, शैतानमलज वोहरा,अखिलेश जैन , प्रहाद मालवी , ताराचंद नाहर , झमक छत्तर , ताराचंद पीतीलिया , विजय पीतीलिया, उपेंद्र जैन,अशोक लुनिया, राजेश गाँधी , पप्पू बम्बईवाला आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *