रतलाम: शानदार प्रदर्शन-NEET-24 में अभ्यास कैरियर इंस्टिट्यूट के 100 विद्यार्थियों को सफलता,600 से अधिक अंक लाने वाले संस्था के 5 विद्यार्थियों को इंस्टीट्यूट द्वारा एक-एक लाख का पुरस्कार

indresh98kumar@gmail.com
4 Min Read
|||

रतलाम,7जून(खबरबाबा.काम)। NEET-24 की परीक्षा में अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार प्रदर्शन सामने आया है। संस्था के 100 विद्यार्थियों ने NEET की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, वहीं संस्था के पांच विद्यार्थी 600 से अधिक अंक लाए हैं। इन पांच विद्यार्थियों को अभ्यास कैरियर इंस्टिट्यूट की ओर से एक-एक लाख रुपए का पुरस्कार दिया गया।

अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉक्टर राकेश कुमावत एवं डॉ नीलिमा कुमावत ने बताया कि NEET-24 के रिज़ल्ट में अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट के कुल 267 विद्यार्थियों में से 100 से अधिक विद्यार्थियों ने अपना डॉक्टर बनने का सपना पूरा किया है। खास बात यह है कि इंस्टीट्यूट के 5 विद्यार्थियों ने 600 से अधिक अंक प्राप्त किए। इनमें जिसमें संदीप राठौर (637), दिव्यांशी परिहार (637), प्रद्युम्न कुमावत (625), शिवांगी पडियार (605), दिव्या पोरवाल (600) शामिल है। इनमें से कुछ विद्यार्थी पूर्व में कोटा और इंदौर में पढ़ाई करके आ चुके हैं लेकिन उन्हें अपने ही शहर के इंस्टिट्यूट में सफलता मिली है।

डॉ राकेश कुमावत ने बताया कि 20 से अधिक विद्यार्थियों ने 12th फ़ाउंडेशन के साथ NEET क्लियर किया जिसमें मनीष कुमावत ने 88 प्रतिशत के साथ NEET-24 में 573 अंक प्राप्त किए ।

शहर में निकाल गया जुलूस

सभी चयनित विद्यार्थियों को इस सफलता पर पगड़ी पहनाकर व मंगल तिलक कर सम्मानित किया गया तथा विजय जुलूस निकाला गया। जिसमें शहर के विभिन्न चौराहों पर रहवासियों ने पुष्प वर्षा कर चयनित विद्यार्थियों को बधाइयां दी एवं डायरेक्टर व स्टाफ़गण को सम्मानित किया।

1-1 लाख का पुरस्कार

600 से अधिक प्राप्त अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को डॉक्टर राकेश कुमावत के द्वारा एक- एक लाख रुपया की राशि प्रदान करने की घोषणा की गयी थी। संस्था द्वारा इन्हें चेक भी सौंपा गया।

दो कमरों से हुई थी इंस्टीट्यूट की शुरुआत

अभ्यास कैरियर इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर डॉक्टर राकेश कुमावत ने बताया कि वर्ष 2019 में संस्था की शुरुआत मात्र दो कमरों से हुई थी। प्रारंभ में 14 विद्यार्थी थे जिनमें से 7 विद्यार्थियों का NEET में चयन हुआ था। वर्ष 2020-21 में संस्था के 13 विद्यार्थी का चयन नीट एग्जाम में हुआ था। 2022 में 60 विद्यार्थियों में से 26 विद्यार्थी चयनित हुए थे। वर्ष 2023 में 96 में से 32 विद्यार्थी चयनित हुए थे। आज संस्था में 300 के लगभग विद्यार्थी अध्यनरत है। वर्ष 2024 में 267 विद्यार्थियों से 100 विद्यार्थियों का चयन हुआ है।

शिक्षा के क्षेत्र में रतलाम को पहचान दिलाना लक्ष्य

अभ्यास कैरियर इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर डॉक्टर राकेश कुमावत ने बताया कि उनका उद्देश्य रतलाम को कोटा और इंदौर की तरह शिक्षा के क्षेत्र में अलग पहचान दिलाना है। डॉ कुमावत का कहना है कि रतलाम और आसपास के जिले के विद्यार्थी जिनका सपना डॉक्टर बनने का है ,उन्हें अब इंदौर और कोटा जाने की जरूरत नहीं है। अभ्यास कैरियर इंस्टिट्यूट में बेहतर वातावरण में अच्छी शिक्षा दी जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *