
रतलाम,9जून(खबरबाबा.काम)। परम पूज्य गणिवर्य कल्यानरत्नविजय जी महाराजा साहेब की निश्रा में जैन सोशल ग्रुप मैत्री एवं जैन श्री संघ सज्जन मिल क्षेत्र द्वारा सैलाना रोड स्थित मोहन बाग पर युवाओं पर आधारित प्रवचन श्रृंखला आयोजित की गई,जिसका विषय युवाओ की समस्या का समाधान – एक परफेक्ट जीवन रहा।
जैसा की विदित है की जैन श्री संघ सज्जन मिल क्षेत्र के तत्वाधान में परम पूज्य गणिवर्य कल्याणरत्न विजय जी महाराजा साहेब एवं 60 ठाणा मोहन बाग में समस्त श्री संघ को अपनी पावन निश्रा प्रदान करने के लिए सैलाना रोड स्थित मोहन बाग में विराजित है।
जैन श्री संघ सज्जन मिल के सचिव अमित कोठारी ने जानकारी देते हुए बताया की गुरुदेव के यह विशेष प्रवचन इस बात पर आधारित थे कि हम किस तरह जीवन में दैनिक भय ,चिंता के साथ सामजस्य बिठातें हुए इस युवा काल में ख़ुशी एवं उत्साह के साथ जीवन का आनंद ले और साथ ही अपने लक्ष्यों की तरफ अग्रसर हो ।
गुरुदेव ने बताया की किस तरह आप अपनी पॉजिटिव ऊर्जा को बढ़ाते हुए एक बेहतर जीवन बना सकते है तथा जीवन में पॉजिटिव ऊर्जा का संचार नियमित क्रियाओ तथा नियमो का पालन करते हुए किया जा सकता है। आपने बताया की आपकी संगति भी जीवन में बहुत मायने रखती है हमेशा सोने को सोना मानने वालो के साथ ही संगति करना चाहिए। गुरुदेव ने जीवन में अमल लाने वाले 7 सिद्धांतो में से 3 सिद्धांतो पर विस्तृत चर्चा की।
इन युवा प्रवचनों का आगे भी आयोजन होता रहेगा।कार्यक्रम पश्चात् प्रभावना का लाभ मैत्री परिवार के नीलेश कुमार , दीपक कुमार , चन्दन कुमार सेलोत परिवार एवं पालड़ी निवासी सेवंती लाल ,बादरमल जी ने लिया। कल के प्रवचन महेश कटारिया के निवास स्थान राजभाग 1 पर सुबह 9 से 10 बजे रहेंगे।
जैन श्री संघ सज्जन मिल क्षेत्र के अध्यक्ष हंसराज चोपड़ा , उपाध्यक्ष हिम्मत गेलड़ा , सुभाष सेठिया , ताराचंद नाहर , अनिल गोखरू , झमक छत्तर , अनिल मेहता , जयंतीलाल जैन और दिलीप गेलड़ा ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारकर धर्म लाभ लेने की अपील की।
जैन श्री संघ के अध्यक्ष हंसराज चोपड़ा ,सचिव अमित कोठारी और उपाध्यक्ष हिम्मत गेलड़ा के द्वारा समस्त जैन श्री संघ सज्जन मिल क्षेत्र की और से परम पूज्य गुरुदेव को ससम्मान काम्बली वैराई गयी एवं साथ दिनों तक प्रवचन एवं गुरु भगवन्तो की सेवा हेतु मोहन बाग सहर्ष प्रदान करने वाले कैलाश पोरवाल और राजू भाई पोरवाल के प्रति समस्त श्री संघ की और से आभार माना गया।
जैन सोशल ग्रुप मैत्री के अध्यक्ष नीलेश जी कोठारी द्वारा गुरुदेव का वंदन आभार करते हुए आगे भी इस तरह के युवा शिविर के आयोजन में भागीदारी करने की बात कही।
जैन सोशल ग्रुप मैत्री के राहुल नवलखा , राहुल सकलेचा , गौरव कास्टिया , रौनक चोपड़ा , प्रवीण पटवा , पारस पगारिया , दिलीप पावेचा , प्रमोद सालेचा , विनय वोहरा , आयुष जैन , आयुष नवलखा , चन्दन सेलोत , मनोज सिंगावत , मनोज अग्रवाल , विशाल काकड़ीवाल , संदीप सकलेचा , सौरभ कोठारी , रेनिश मेहता , अर्पित चंडालिया , मोहित जैन ,सौरभ वोहरा , दीपक बोराणा , भावेश धारीवाल , लोकेश भंडारी , अनिल नवलखा , राजेश कोठारी आदि उपस्थित रहे।



