रतलाम: जावरा में फिजा खराब करने की कोशिश करने वाले आरोपियों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई, पुलिस ने निकाला जुलूस

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,15जून(खबरबाबा.काम)। जिले के जावरा में धार्मिक स्थल पर गोवंश का अंग फेंकने के मामले में पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) की कार्रवाई कर भेरूगढ़ जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। खास बात यह है कि जिले की शांत फिजा को ठेस पहुंचाने की कोशिश में मास्टर माइंड के खिलाफ पूर्व में 20 आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं।

एएसपी राकेश खाखा ने बताया कि उक्त घटना में लिप्त आरोपी सलमान (24) पिता मोहम्मद मेवाती, निवासी मेवातीपुरा (जावरा), शाकिर (19) पिता शाहिद कुरैशी, निवासी (जावरा),नोशाद उर्फ हनुमार (40) पिता भूरे खान कुरैशी, निवासी (जावरा), शाहरुख (25) पिता अब्दुल सत्तार, निवासी (जावरा) को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ शनिवार को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) की कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार घटना के प्रकाश में आने के बाद जावरा में पनपे आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने तत्काल प्रभाव से शुक्रवार सुबह ही आरोपी सलमान और शाकिर को गिरफ्तार कर लिया था। इन दोनों पर मंदिर में गोवंश का सिर फेंकने का आरोप है। वहीं आरोपी शाहरुख और नोशाद को देर रात गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून की कार्रवाई कर मौके पर तस्दिक के लिए भी जुलूस निकालकर ले जाया गया। इसके बाद चारों गिरफ्तार आरोपियों को सक्षम न्यायालय में पेश कर भेरूगढ़ जेल भेज दिया। देर रात गिरफ्तार आरोपी शाहरूख और नोशाद की भूमिका गोवंश काटने में बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी नोशाद पर पहले से 20 प्रकरण दर्ज हैं। एक बार जिला बदर भी हो चुका है। शेष गिरफ्तार तीनों आरोपियों में शाहरूख के खिलाफ पूर्व में मारपीट का प्रकरण दर्ज हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *