रतलाम: अलर्ट मोड पर पुलिस- छुट्टी से वापस आए एसपी राहुल लोढा, रात में अधिकारियों की ली बैठक, जिले के हर थाने में रात भर चली काबिंग गश्त,रातभर में 140 के लगभग लोगों की धरपकड़

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
||

रतलाम,16जून(खबरबाबा.काम)। आगामी त्यौहार और जावरा में हुई घटना को देखते हुए रतलाम पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। छुट्टी पर गए एसपी राहुल लोढा भी बीच में ही वापस आ गए हैं। शनिवार रात उन्होंने रतलाम पहुंचकर अधिकारियों की बैठक ली, वहीं जिले के हर थाने पर रात भर कांबिंग गश्त भी की गई। रात भर में 140 के लगभग लोगों की धरपकड़ की गई।

एसपी राहुल लोढा शनिवार को छुट्टी से वापस लौट आए। पुराने पुलिस कंट्रोल रूम पर उन्होंने पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर कानूनी व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारी को सूचना तंत्र को मजबूत करने और छोटी से छोटी सूचना को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए।

एसपी के निर्देश पर हुई कांबिंग गश्त

आगामी त्यौहारों को देखते हुए एसपी राहुल लोढा ने शनिवार रात को जिले के प्रत्येक थाने में कांबिंग गश्त के निर्देश दिए। जिसके बाद पूरा पुलिस बल रात भर सड़कों पर रहा। कांबिंग गश्त के दौरान गिरफ्तारी वारंट, स्थाई वारंट, इनामी बदमाशों की धरपकड़ के साथ ही जिला बदर, हिस्ट्रीशीटर और गुंडा जांच अभियान भी चलाया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात भर में गिरफ्तारी वारंट के 115, स्थाई वारंट के 16, 299 के 2 और 1 इनामी बदमाश को पकड़ा गया। इसके अलावा 28 हिस्ट्रीशीटर, 53 जिला बदर एवं गुंडा सूची में शामिल 53 लोगों को भी चेक किया गया।

एसपी राहुल लोढा ने जनता से की यह अपील

एसपी राहुल लोढा ने जिले की जनता के नाम संदेश प्रसारित करते हुए आम जनता से आगामी त्यौहार शांतिपूर्वक्ता तरीके से मनाने की अपील की है। एसपी ने कहा कि पिछले दिनों हुए घटनाक्रम को लेकर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की है और आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। एसपी ने कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *