रतलाम: महेश नवमी उत्सव-श्री माहेश्वरी मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,17जून(खबरबाबा.काम)। समाज जन अंधविश्वास वैज्ञानिक तरीके से दूर करें।अच्छे पर्यावरण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करें तथा पानी और भोजन की बचत करें।

यह बात कसारा बाजार स्थित माहेश्वरी भवन में महेश नवमी उत्सव के दौरान श्री माहेश्वरी मेधावी सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्ति जिला एवं सत्र न्यायाधीश भरत पी माहेश्वरी ने कही। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं के सम्मान से उनके हौसले व आत्मविश्वास में वृद्धि होती है उन्होंने सामाजिक जनों से प्री वेडिंग फ़ोटो वीडियो प्रथा बंद करने का भी आह्वान किया ।

सम्मान संयोजक प्रो सतीश महेश्वरी व प्रो डॉ लक्ष्मण परवाल ने बताया कि इस अवसर पर समाजसेवी माधव काकानी, राजा देवी राठी, कमल नयन राठी व समाज अध्यक्ष शैलेंद्र डागा अतिथि थे।अतिथियों ने समाज के विभिन्न प्रतिभावान विद्यार्थियों अदिति डागा, गरिमा सोमानी, उत्सव काबरा, अक्षरा माहेश्वरी, राधिका माहेश्वरी, प्रियांशु धूत, क़िजल माहेश्वरी, निमिषा धूत, आदित्य राठी, राघव मालपानी, कृपांशी राठी, माही माहेश्वरी, चित्रांशी लोहिया, आदित्य मुंदडा, प्राची लाठी, आदित्य परवाल, नयन डारिया, इशिका माहेश्वरी, अनुभी राठी व डॉ सतीश लड्डा को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया l

कार्यक्रम में समाज के भूपेंद्र चेचानी, राजेश दरक ,प्रहलाद लड़ड्डा, आदित्य डागा, आशीष तोषनीवाल, विजय असावा सहित समाजजन मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन राजेश चोखड़ा व डॉ बी एल तापड़िया ने किया आभार अनुरूप सोमानी ने माना।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *