रतलाम: पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी करते 02 आरोपियों को किया गिरफ़्तार

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,20जून(खबरबाबा.काम)। नामली पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी करते दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

एसपी राहुल कुमार लोढा व्दारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थानो को निर्देशित किया गया है । जिसके अंन्तर्गत अति.पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व एसडीओपी अभिषेक कुमार भलावी के मार्गदर्शन मे थाना नामली के थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी।

निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व मे गठित टीम को विश्वनीय मुखबीर ने सुचना दी कि एक काले रंग की मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति नामली- पंचेड रोड से होकर बदनावर तरफ जाने वाले है जिनके पास मे ब्राउन शुगर पाऊडर रखा हुआ है।

सूचना तस्दीक व कार्यवाही मे आरोपियों मलिक खान पिता आजाद खान उम्र 30 साल निवासी ग्राम ढोलाना थाना बदनावर जिला धार एवम शहबाज उर्फ सेबाज पिता इब्राहिम खान उम्र 24 साल निवासी ग्राम ढोलाना थाना बदनावर जिला धार से ब्राउन शुगर (स्मैक) 55 ग्राम किमती करीबन 75 हजार रुपये, दो मोबाइल फोन ,मोटर सायकल जब्त की गई । आरोपीयान से धारा 27 साक्ष्य विधान का मेमोरेण्डम लिया गया जो आरोपीयो ने मामु नामक व्यक्ति निवासी देवल्दी (राजस्थान) से लाना बताया । थाना नामली पर धारा 8/21 एन.डी.पी.एस. एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । विवेचना के दौरान आरोपीयान को न्यायालय पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त कर अवैध मादक पदार्थ के स्त्रोत एवं अन्य आरोपियों के सम्बन्ध मे पुछताछ पृथक की जाएगी ।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान, उनि. सचिन डावर, उनि. रविन्द्र कुमार मालवीय , सउनि संतोष अग्निहोत्री, राहुल जाट , शेलेष ठकराल, शिवराम मोर्य, मनोहर नागदा, कुलदीप व्यास, गोपाल, शांतिलाल, आर. अविनाश, आर. कुनाल पुलिस थाना नामली की सराहनीय भूमि रही।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *