रतलाम: इंदौर में ट्रेन के कोच के अंदर टुकड़ों में मिली रतलाम निवासी महिला की लाश के मामले को पुलिस ने सुलझाया, उज्जैन से हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
|

रतलाम,23जून(खबरबाबा.काम)। 8 जून को इंदौर रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़ी ट्रेन के कोच से टुकड़ों में मिली लाश के मामले को जीआरपी इंदौर पुलिस ने सुलझा लिया है। मृत महिला रतलाम के बिलपांक क्षेत्र की रहने वाली है। पुलिस ने महिला की हत्या के मामले में उज्जैन के एक 60 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार 37 वर्षीय महिला के दोनों हाथ और दोनों पैर ऋषिकेश में एक यात्री ट्रेन में मिले थे,इंदौर में एक अन्य यात्री ट्रेन से बरामद किए गए थे।

महिला के नृशंस हत्याकांड के आरोप में 60 साल के आरोपी को उज्जैन से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी द्वारा वारदात में इस्तेमाल छुरा भी बरामद कर लिया है और मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।

घटना को लेकर जीआरपी सूत्रों ने बताया कि महिला रतलाम जिले की रहने वाली थी। वह अपने पति से झगड़ा करने के बाद छह जून को अपना घर छोड़कर चली गई थी। परिजनों ने उसकी तलाश भी की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया। इसके बाद महिला के परिवार ने 12 जून को बिलपांक पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पति से झगड़े के बाद महिला उज्जैन पहुंची और मथुरा जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर बैठी थी। यहां से आरोपी महिला को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और उसे भोजन में नींद की गोली मिलाकर दे दी।

जीआरपी सूत्रों ने बताया कि महिला को नींद आने पर आरोपी ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन महिला की नींद खुल गई और उसने शोर मचा दिया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी ने उसे काबू करने का प्रयास किया और रस्सी से गला घोंटकर महिला की हत्या कर दी। जीआरपी सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने छुरे से महिला की लाश के टुकड़े किये और ठिकाने लगाने के लिये इंदौर-नागदा यात्री ट्रेन और इंदौर-देहरादून यात्री ट्रेन में रख दिए ताकि महिला की पहचान न हो सके। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल छुरा और अन्य अहम सबूत बरामद कर लिये हैं और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *