रतलाम: दिव्यांग बंधुओं के साथ मनाया गया संस्था ‘सक्षम’ का 16 स्थापना दिवस,ट्राईसाईकिल, व्हील चेयर और चिकित्सा सामग्री का वितरण

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
||

रतलाम,24जून(खबरबाबा.काम)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के परिवार संगठन ‘सक्षम’ के 16 वां स्थापना दिवस श्री कालिका माता मंदिर धर्मशाला मे दिव्यांग बंधुओं के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा दिव्यांग बंधुओ का स्वागत किया गया तथा ट्राईसाईकिल, व्हील चेयर व चिकित्सा सामग्री का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रंगार श्रीवास्तव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत , विशेष अतिथि आनंद चंदेलकर मुख्य जिला चिकित्सा , अशोक जैन चौटाला अध्यक्ष सक्षम सविता प्रकोष्ठ मालवा प्रांत एवं सुश्री किरण पाटीदार प्रदेश महासचिव मध्य प्रदेश दिव्यांग मंच रहे।

अतिथियों द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता व संत कवि सूरदास जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्वलन किया एवं सक्षम गीत के साथ शुभारंभ किया गया।

सक्षम के जिला अध्यक्ष राजेश चौहान, अशोक जैन चौटाला, महेंद्र भारकुंदीया, नीरज परमार, संस्था सारथी की संचालिका एवम् धिमही प्रकोष्ठ की स्वाति सोलंकी, दृष्टि बाधीत प्रकोष्ठ के हेमंत मूणत, डॉ. मुकेश पवार, सविता प्रकोष्ठ की पार्वती चौहान द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।

स्वागत उद्बोधन मे सक्षम जिला अध्यक्ष राजेश चौहान द्वारा गत वर्ष मे दिव्यांग जनो के पुनर्वास और सशक्तिकरण हेतु की गई विभिन्न गतिविधियों का वाचन किया व विश्वास व्यक्त किया की जिला प्रशासन भी समय समय पर सहयोग प्रदान करेंगा।

श्रीवास्तव ने दिव्यांग बंधुओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि रतलाम जिले मे दिव्यांग बंधुओं को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने व आधार कार्ड,युडीआईडी कार्ड बनाने हेतु शिघ्र ही स्थानीय स्तर पर शिविर लगाये जायेंगे‌ दिव्यांग जनो को सभी आवश्यक सहायता स्थानीय स्तर पर प्राप्त हो इसके लिए जिला मुख्यालय पर हेल्पलाइन सेंटर भी शुरू करने की बात कही।

श्री चंदेलकर ने कार्यक्रम में दिव्यांग बंधुओं की समस्याओ पर सुधार करने का आश्वासन दिया और कहा कि दिव्यागंता प्रमाण पत्र व चिकित्सा सहायता मे आ रही बाधाओं को दूर कर सरल बनाया जायेगा।

अशोक जैन चौटाला ने कहा कि सक्षम की गतिविधियों एवं सेवा कार्यो मे आमजन को जोड़ने के लिए संगठन का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में प्रशासन की भागीदारी ने हमारा उत्साह बढ़ाया क्योंकि इससे सक्षम और जिला प्रशासन दिव्यांग जनो की समस्याओ का समाधान एवं योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को शिघ्र दिला सकेंगे।

सक्षम के कार्यो पर चेतना प्रकोष्ठ के महेशचंद्र राठौर द्वारा बौद्धिक दिव्यांगजनों एवं मानसिक रोगियों के सही दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने एवं दिव्यांगजनों को ₹1200 प्रतिमाह पेंशन दिए जाने के संबंध में प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।

अतिथियों द्वारा व्हील चेयर, ट्राईसाईकिल एवं कुष्ठ रोग चिकित्सा सामग्री का वितरण किया गया । संचालन महेशचंद राठौड़ तथाआभार महेंद्र भरकुंदिया ने माना । इस अवसर पर सक्षम जिला सहसचिव नीरज परमार,सक्षम कार्यकर्ता कमलेश जोशी, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, ओमप्रकाश ओझा, राकेश नीगम,गोलु भाई, निखिल शर्मा आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *