रतलाम: जम्मूतवी एक्सप्रेस में खानपान सामग्री बेचने वाले वेंडर के बीच विवाद, चाकूबाजी भी हुई,चार घायल

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,26जून(खबरबाबा.काम)। रतलाम रेल मण्डल से गुजराने वाली जम्मूतवी एक्सप्रेस में मंगलवार रात खानपान सामग्री बेचने वाले वेंडर के बीच विवाद के बाद चाकूबाजी हो गई। विवाद मे चार घायल हों गए। सभी घायलों को रतलाम जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया। जिला चिकित्सालय मे फरयादी पक्ष के लोगो ने हंगामा किया। आरोपी पक्ष के एक व्यक्ति के साथ मारपीट भी की।

मामला ट्रैन मे अवैध रूप से खान पान सामग्री को बेचने को लेकर हुआ था। जम्मूतावी एक्सप्रेस ट्रैन मे चार वेंडर्स का आपस मे विवाद हों गया। जम्मूतवी एक्सप्रेस के जनरल कोच से रतलाम की ओर आ रहे वेंडर दशरथ, नरेंद्र, लक्की तथा प्रकाश के बीच फेरी को लेकर विवाद हो गया। मारपीट के बाद चाक़ू से वार करना शुरू कर दिए। इससे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। चाकूबाजी में नरेंद्र गम्भीर रूप से घायल हो गया। इसके गले व सीने के निचले हिस्से में चाकू लगे है।

मेघनगर थाना अंतर्गत भैरोगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच रनिंग ट्रेन में जनरल कोच के अंदर चारों वेंडर्स के बीच विवाद हुआ है।इस घटना के बाद ट्रैन को बिलडी स्टेशन पर रोका गया बिलड़ी स्टेशन पर से घायल चरो को कोच से जैसे-तैसे इंजिन में चढ़ा कर रतलाम पहुंचाया गया।इनमें से नरेंद्र को गले व छाती पर चाकू लगे है। प्लेटफॉर्म 5 से इन्हें एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल मे एक पक्ष के लोगो ने काफ़ी हंगामा मचाया।

घायल तीन युवको के परिजनों ने जिला चिकित्सालय मे खूब हंगामा मचाया और सामने वाले पक्ष के एक युवक के साथ मारपीट की।मारपीट के दौरान पुलिस कर्मी भी मौजूद थे‌ पुलिसकर्मी ने बाद मे बीच बचाव कर युवक को हॉस्पिटल से बाहर भेज दिया‌। चिकित्सालय मे प्रारम्भिक उपचार के बाद मेडिकल मे भर्ती किया गया।घायलों मे नरेंद्र उर्फ गोलू पिता मणिलाल प्रजापत, उमेश पिता मणिलाल प्रजापत और प्रकाश पिता रामचंद्र धाकड़ शामिल हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *