रतलाम: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और धार्मिक भावना भड़काने की पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने जयपुर से नाबालिक को अभिरक्षा में लिया

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम, 5जुलाई (खबरबाबा.काम)। सोशल मीडीया पर धार्मिक भावनाये भड़काने के मामले में मुस्लिम समुदाय की शिकायत के बाद पुलिस ने उक्त व्यक्ति को खोज निकाला है। इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला व्यक्ति राजस्थान के जयपुर में मिला। पकड़ा गया आरोपी एक नाबालिग बच्चा है,जिसे रतलाम पुलिस जयपुर से रतलाम ले आई है और उसे अभिरक्षा में रखा गया है। बालक मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पूर्व रतलाम के थाना स्टेशन रोड रतलाम पर मुस्लिम समुदाय के कुछ व्यक्तियो द्वारा मुस्लिम धर्म के विरुध इस्टाग्राम पर आपत्तीजनक टिप्पणी करने की शिकायत की गई थी। शिकायत पर थाना स्टेशन रोड रतलाम पर धारा 295-A भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था।

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार बांरगे के मागर्दशन में थाना स्टेशन रोड़ रतलाम व सायबर सेल रतलाम की संयुक्त टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उक्त इस्टाग्राम आईडी यूजर के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। जिसमे उक्त आईडी जयपुर से संचालित होने की जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल थाना स्टेशन रोड रतलाम से टीम रवाना कर जयपुर रवाना किया गया। जिस पर टीम द्वारा सायबर सेल के सहयोग से एक विधि विरुद्ध बालक उम्र 13 वर्ष निवासी जिला कुछविहार पश्चिम बंगाल हाल मुकाम जयपुर को अभिरक्षा मे लेकर पुछताछ करते अपने घर के मोबाईल से पोस्ट करना बताया जिसे अभिरक्षा में लिया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *