रतलाम: श्रीचंद्रयश विजयजी म.सा. का मंगल प्रवेश 10 जुलाई बुधवार को

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,8जुलाई(खबरबाबा.काम)। प.पू. राष्ट्र संत शिरोमणि वचनसिद्ध आचार्यदेव श्रीमद् विजय हेमेंद्र सुरिश्वर जी म.सा. के अन्तेवासी,परमकृपा शिष्यरत्न एवं प.पू आचार्यदेव श्री ऋषभचंद्र सुरिश्वर जी म.सा के समुदायवर्ती प.पू. सिद्धितप प्रेरक
प्रखर प्रवचनकार मुनिराज श्री चन्द्रयश विजय जी म.सा. मुनिराज श्री जिनभद्र विजय जी म.सा. आदि ठाना का बुधवार 10 जुलाई को शहर में मंगल प्रवेश होगा ।

मुनिगण बुधवार को प्रातः 8 बजकर 15 मिनिट पर करमदी जैन तीर्थ (रतलाम) से मंगल प्रवेश होगा ।मंगल प्रवेश पश्चात प्रवचन होंगे तत्पश्चात् नवकारसी रखी गई है ।

माँदरेचा परिवार एवं समाजजनों ने समाज के धर्मावलम्बियों से मंगल प्रवेश एवं आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है. ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *