रतलाम : जेएसजी एलाईट द्वारा ‘एक वृक्ष माँ के नाम” अभियान-51 से ज्यादा औषधीय पौधे लगाएं गए

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम, 13जुलाई (खबरबाबा.काम)। जैन सोश्यल ग्रुप रतलाम ऐलाईट द्वारा वर्षा ऋतु में ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ वृक्षारोपण महाअभियान चलाया जा रहा है।इस कड़ी में जयंतसेन धाम के पीछे सुरक्षित संरक्षित लगभग 51 से ज्यादा औषधीय पौधे लगाएं गए ।

जेएसजी एलाइट के अध्यक्ष सिद्धार्थ डांगी ने बताया कि वर्तमान समय में अधिक से अधिक पौधे लगाकर कि हम अपना और अपने बच्चों का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं। युवाओं को वृक्षारोपण अभियान में ज्यादा से ज्यादा संख्या में आगे आकर अपनी सहभागिता देना होगी।

पौधरोपण में सिद्धार्थ डांगी, हर्षवर्धन मूणत, अर्पित जैन, चिराग खाबिया, सारांश मेहता, सृजल चपरोट, पुनीत चोरड़िया,गौरव दख, प्रशांत कोठारी ,नीरज लुणावत,अंकुल गोरेचा,राहुल जैन आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *