
रतलाम, 13जुलाई(खबरबाबा.काम)। पुलिस ने अवैध डोडाचुरा की तस्करी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कार में डोडाचूरा ले जा रहे थे। पुलिस ने 60 किलो से अधिक डोडाचूरा बरामद किया है।
एसपी राहुल कुमार लोढा व्दारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थानो को निर्देशित किया गया है । जिसके अंन्तर्गत एएसपी राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक जावरा दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन मे थाना औ. क्षैत्र. जावरा के थाना प्रभारी निरी. मुनेन्द्र गौतम के नतृत्व में टीम गठित की गयी थी।
गठित टीम को मुखबिर सूचना मिली कि एक सफेद रंग की कार जोयो तिराहा से पहले होटल प्रेसिडेंट के पीछे बने बगीचे में आने वाली है, कार में मादक पदार्थ डोडाचूरा भरा हुआ है, जो आरोपी किसी बाहरी व्यक्ति को होटल के बगीचे में देने वाला है। सूचना पर तत्काल टीम रवाना कर मुखबीर बताये स्थान भैंसाना फन्टा नीमच -महुं रोड जावरा पर नाकाबन्दी की गयी । कुछ देर बाद कार आती दिखाई दी जिसको घेराबंदी कर रोका। कार चालक ने अपना नाम कमलेश पिता बद्रीलाल पाटीदार 28 साल निवासी उपरवाडा थाना पिपलौदा जिला रतलाम का होना बताया। कार की तलाशी लेने पर कुल 60 किलो 550 ग्राम डोडाचुरा कट्टो में भरा मिला,जिसकी कीमत करीबन 1 लाख 20 हजार है।
विवेचना के दौरान आरोपी कमलेश पाटीदार से पुछताछ करते उक्त डोडाचुरा कमलेश पिता मोहनलाल पाटीदार उम्र 22 साल निवासी उपरवाड़ा थाना पिपलौदा, जिला रतलाम को देने हेतु लेकर लाना बताया जो आरोपी कमलेश पिता मोहनलाल पाटीदार की तलाश कर गिरफ्तार किया गया। प्रकरण मे आरोपिगणो को न्यायालय पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त कर अवैध मादक पदार्थ के स्त्रोत एवं अन्य आरोपियों के सम्बन्ध मे पुछताछ की जाएगी।



