भाजपा की ऐतिहासिक जीत के शिल्पकार है देवतुल्य कार्यकर्ता-जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय,भाजपा दीनदयाल, सूरजमल जैन एवं अंबेडकर मंडल की कामकाजी बैठक सम्पन्न

indresh98kumar@gmail.com
5 Min Read
|

रतलाम,15जुलाई(खबरबाबा.काम)। भाजपा के आगामी कार्यक्रमों को लेकर रविवार को शहर विधानसभा क्षेत्र में दीनदयाल मंडल, सूरजमल जैन मंडल और अंबेडकर मंडल की बैठके आयोजित हुई। मंडल प्रभारियों की उपस्थिति में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने मार्गदर्शन दिया।

उन्होंने कहा कि पहले विधानसभा और फिर लोकसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के शिल्पकार देवतुल्य कार्यकर्ता रहे है। कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा ने लोकसभा की सभी 29 सीटें जीतकर इतिहास रचा है। आगामी दिनों में भाजपा शक्ति केन्द्र सम्मेलन का आयोजन कर सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान करेगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने कहा कि पार्टी आगामी दिनों में पौधारोपण सहित कई कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। इनमें सभी कार्यकर्ता अधिक से अधिक शिरकत करे। राजनीतिक पार्टियां केवल चुनाव में ही बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को याद करती रही है, लेकिन भाजपा ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जो कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है। विधानसभा चुनाव के बाद रतलाम में ऐसा आयोजन हुआ था और लोकसभा चुनाव के बाद अब हर जिले में ऐसे आयोजन कर कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा।

मोदीजी ने देश का नाम रौशन किया:- मनोज शर्मा

दीनदयाल मंडल की बैठक पैलेस रोड़ स्थित भाजपा कार्यालय मे मंडल अध्यक्ष कृष्णकुमार सोनी की अध्यक्षता मे हुई। इसमें मंडल प्रभारी जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश का नाम रोशन किया है, इसलिए उनके नेतृत्व मे लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। तीन बार निर्वाचित प्रधानमंत्री का रिकार्ड मोदी जी के नाम हुआ है। हमें मोदी जी की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक ले जाना है।

श्री शर्मा ने बताया कि 20 जुलाई तक शक्ति केन्द्र सम्मेलन होगे। इनमे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा। 21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा उत्सव एवं 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनेगा। 28 जुलाई को मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण होगा। प्रत्येक बूथ पर पौधारोपण अभियान के तहत् 100 पौधे रोपित करने का लक्ष्य भी कार्यकर्ता को पूर्ण करना है। जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी ने समर्पण निधि अभियान की जानकारी देते हुए सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक निधि एकत्रित करने का आव्हान् किया।

मंडल अध्यक्ष श्री सोनी ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि चुनावी जीत मे मंडल का ऐतिहासिक योगदान रहा है। प्रदेश कार्यसमिति बैठक मे इस बार मंडल अध्यक्षों को आमंत्रित कर भाजपा ने जो सम्मान दिया है, वह गौरवपूर्ण है। पार्टी आगामी दिनों मे भी जो कार्य सौपेगी उसे पूरा करेगे। बैठक मे जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी एवं सह प्रभारी निलेश बाफना, सह कार्यालय मंत्री राकेश नागर मंचासीन रहे। संचालन मंडल महामंत्री नंदकिशोर पंवार ने किया। आभार उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह भाटी ने माना।

इसी तरह भाजपा कार्यालय मे सूरजमल जैन मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। इसमें भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहिम शेरानी, जिला भंडार प्रमुख दशरथ पाटीदार मंचासिन रहे। बैठक के दौरान गजेन्द्र पडियार को आजीवन सहयोग निधि प्रभारी एवं स्नेहिल उपाध्याय को एक पेड़ मॉ के नाम अभियान का प्रभारी मनोनीत किया गया। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी ने किया। आभार मंडल महामंत्री पीरूलाल सोनावचा ने माना।

कार्यकर्ताओं की ताकत परिणाम लाती है:- जयवंत कोठारी

अम्बेडकर मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष विनोद यादव की अध्यक्षता मे सागर गेस्ट हाउस गांधी नगर मे सम्पन्न हुई।

इसमें मंडल प्रभारी जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की ताकत हमेशा परिणाम लाती है। चुनाव मे इसी ताकत ने लगातार ऐतिहासिक जीत दिलाई है। भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर आभार जताने वाली पहली पार्टी है। उन्होने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए उन्हे सफल बनाने का आव्हान् किया।

जिला मंत्री सोना शर्मा ने बैठक मे कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व मे लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनना हर कार्यकर्ता के लिए गौरव की बात है। उन्होंने महिलाओं से राजनैतिक क्षेत्र मे सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। मंडल अध्यक्ष श्री यादव ने स्वागत भाषण दिया। एमआईसी सदस्य भगत सिंह भदौरिया, पार्षद शक्ति सिंह राठौर, धीरज कुवंर एवं अजा मोर्चा प्रदेश सदस्य राहुल निन्दाने मंचासीन रहे।

संचालन मंडल महामंत्री सुभेन्द्र सिंह ने किया आभार लोकेश जायसवाल ने माना।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *