
रतलाम,15जुलाई(खबरबाबा.काम)। स्टेशन रोड थाना पुलिस को हाईवे गश्त के दौरान सफलता हाथ लगी है। गश्त टीम ने चोर गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी का माल भी बरामद किया गया है। आरोपियों ने जहां काम करते थे, वहीं चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।
जिले मे हो रही चोरियो पर अंकुश लगाने व कार्यवाही हेतु एसपी राहुल कुमार लोढा के द्वारा सभी थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया था। इसी तारत्मय मे एएसपी राकेश खाखा व सीएसपी अभिनव कुमार बांरगे के मागर्दशन मे थाना प्रभारी स्टेशन रोड दिनेश कुमार भोजक व चोकी प्रभारी सालाखेडी एसआई मुकेश यादव के द्वारा अपनी टीम के साथ रात्री मे हाईवे गश्त एवं गुण्डे, बदमाशो , संदिग्धों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बीती रात सालाखेडी चौराहा इटावा माताजी रोड पर 04 संदिग्ध व्यक्ति दो मोटरसायकिलो पर आते दिखे। दोनो मो.सा. पर एक- एक बोरे रखे थे । चारो को रोका तो वह पुलिस को देखकर भागने लगे,जिन्हे फोर्स की मदद से पकड़ कर हिरासत में लिया गया।
पूछताछ में चारों ने अपना नाम गोपाल पिता रामलाल उम्र 26 वर्ष पता ग्राम डेरी, सुभाष पिता पुन्जालाल उम्र 19 वर्ष पता ग्राम डेरी , दिनेश पिता हीरालाल उम्र 26 वर्ष पता ग्राम चिकनिया तथा एक नाबालिग बालक है। दोनो मोटर सायकिल पर रखी बोरीयो को चेक करने पर उसमें हीरो कम्पनी के आटो पार्टस का सामान ,बाल रेस किट 20, केमचेन किट 10, चेन स्पाकिट 13, क्लच प्लेट 18 ,स्पार्क प्लग 30, बाल बेरिंग 70 आईल सील 48 नग के पाये गए।
आरोपियो से सख्ती से पुछताछ करते उपरोक्त सामान हीरो कम्पनी के वेयर हाउस से चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी गोपाल व सुभाष के द्वारा उक्त वेयर हाउस मे कार्य करना बताया गया तथा अन्य साथी के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया गया। पुलिस ने माल बरामद कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस टीम को एसपी द्वारा 10 हजार का पुरस्कार
एसपी राहुल लोढा द्वारा गश्त के दौरान चोरों को पकड़ने पर 10 हजार रुपए के पुरस्कार की घोषणा की गई है। उक्त टीम को 10 हजार रुपए के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
आरोपियों की गिरफ्तारी में निरीक्षक दिनेश कुमार भोजक थाना प्रभारी थाना स्टेशन रोड रतलाम, उपनिरीक्षक मुकेश यादव, सउनि प्रदीप शर्मा, प्रआर. निलेश पाठक, प्रआर लाखनसिंह यादव, आर. श्यामदयाल राठौर, आर. जितेन्द्रसिंह राठोर, आर. 3 दीपक मकवाना की भूमिका रही ।



