इंदौर: विजयनगर क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक में लूट,नकाबपोश बदमाश ने दिनदहाड़े चलाई गोली, फिल्मी स्टाइल में बैंककर्मी से कहा – इसमें बैग में पैसे भर दो,  लाखों रूपये लेकर फरार 

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

इंदौर,16जुलाई(खबरबाबा.काम)। प्रदेश के इंदौर से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां विजय नगर थाना क्षेत्र में सिक्का स्कूल के सामने स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में मंगलवार शाम 4:30 बजे एक संदिग्ध सिक्योरिटी गार्ड ने 10 लाख रुपये लूट लिए।

घटना के दौरान गार्ड ने हवाइ फायर कर बैंक मे हवाई फ़ायर भी किया और रुपये लेकर फरार हो गया। गोली से काउंटर पर बैठी महिला कैशियर बाल बाल बची है. विजय नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बताया जाता है कि लूटेरे ने चेहरे पर कैप और मुंह पर नाकाब के साथ रेनकोट पहने हुआ था। घटना के तत्काल बाद एडिशनल कमिश्नर अमित सिंह, डीसीपी किशन लालचंदानी मौके पर पहुंच गए थे। एडिशनल कमिश्नर अमित सिंह ने अधीनस्थ अधिकारियों को आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

FSL और डॉग स्क्वॉड जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और तत्काल टीम को जांच में लगाया गया है। संदिग्ध की तलाश के लिए शहर भर में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। साथ ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। FSL और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *