रतलाम: जिलाध्यक्ष विप्लव जैन के नेतृत्व में कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर कल भाजयुमो निकालेगा विशाल मशाल रैली

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम, 24 जुलाई(खबरबाबा.काम)। कारगिल विजय दिवस 26 जुलाई को देश में सभी जगह उत्साह पूर्वक मनाया जाएगा। इस वर्ष कारगिल विजय की 25वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनेगी।

भारतीय जनता युवा मोर्चा इस मौके पर 25 जुलाई की शाम जिलाध्यक्ष विप्लव जैन के नेतृत्व में नगर में विशाल मशाल रैली निकालेगा।

भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष गौरव मूणत ने बताया कि मशाल रैली गुरुवार शाम 06ः00 बजे शहीद चौक, शहर सराय से प्रारंभ होगी और नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापिस शहीद चौक पर ही संपन्न होगी। भाजयुमो द्वारा कारगिल विजय की 25वीं वर्षगांठ पर देशभर में कई आयोजन किए जा रहे है। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन ने सभी युवाओं से मशाल रैली में शामिल होकर कारगिल विजय के वीरों के प्रति सम्मान प्रकट करने का आग्रह किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *