24 घंटे में रतलाम में 6 इंच तो बजाना में 7 इंच से अधिक बारिश, जानिए जिले में अभी तक कहां हुई कितनी बारिश, जिले के कई हिस्सों में अभी भी स्थिति खराब

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
||||

रतलाम,26जुलाई(खबरबाबा.काम)। गुरुवार दोपहर से शुक्रवार सुबह 8:00 बजे तक रतलाम में 6 इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई है, वहीं जिले में सबसे ज्यादा 7 इंच से अधिक बारिश बजाना विकासखंड में दर्ज हुई है। बारिश के आंकड़ों को देखें तो जिले के कई हिस्से अभी भी कम बारिश की समस्या से जूझ रहे हैं।

जोरदार बारिश का इंतजार गुरुवार दोपहर बाद समाप्त हुआ।जिले के सभी विकासखंड में बारिश दर्ज की गई है, लेकिन सबसे ज्यादा बारिश रतलाम और बजाना में हुई है।

शुक्रवार सुबह 8 बजे तक के बारिश के आंकड़ों को देखें तो
गुरुवार सुबह से शुक्रवार सुबह तक रतलाम शहर में 6 इंच, आलोट में डेढ़ इंच से अधिक, जावरा में पौन इंच, ताल में पौन इंच, पिपलोदा में सबसे कम 11 मिमी., बाजना में 7 इंच से अधिक, रावटी में 3.5 इंच अधिक, सैलाना में 1 इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई है।

इसी तरह अभी तक इस साल की कुल बारिश के आंकड़े देखे तो रतलाम में 17 इंच से अधिक, आलोट में 12 इंच से अधिक, जावरा में लगभग 12 इंच, ताल में 9 इंच, पिपलोदा में सबसे कम 7 इंच, बाजना में सबसे अधिक 24इंच, रावटी में 16 इंच, सैलाना में 17 इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई है। जिले में अभी तक औसत रूप से कुल 13 इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *