रतलाम: सुबह-सुबह सड़कों पर अनोखे अंदाज में दिखा पुलिस महकमा, डीआईजी ने चलाई साइकिल और एसपी ने लगाई दौड़, जानिए आखिर ऐसा क्या हुआ

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
||

रतलाम,27जुलाई(खबरबाबा.काम)। शनिवार सुबह रतलाम पुलिस के आला अधिकारी सड़कों पर अनोखे अंदाज में नजर आए। इन्हें देखकर शहर के आम नागरिक भी अचंभित हो गए। डीआईजी मनोज सिंह जहां साइकिल चलाते दिखे वहीं एसपी राहुल लोढ़ा फर्राटे से दौड़ते नजर आए। एएसपी सहित पुलिस के अन्य अधिकारी भी दौड़ और साइकलिंग में शामिल रहे।

दरअसल रतलाम पुलिस ने आम नागरिकों में सेहत के लिए जागरूकता संदेश देने के लिए शनिवार को यह तरीका अपनाया। रतलाम पुलिस लाइन से डीआईजी मनोज सिंह ने पुलिस अधिकारियों के साथ साइकलिंग शुरु की। एसपी राहुल लोढा ने मैराथन करते हुए दौड़ लगाना शुरू किया। इनके साथ एएसपी राकेश खाखा, सीएसपी अभिनव वारंगे, औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी राजेंद्र वर्मा, आरआई शहीद पुलिस के अन्य अधिकारी हम कर्मचारी शामिल रहे।

दौड़ और साइकिलिंग करते हुए सभी अधिकारी रतलाम से 13 किलोमीटर दूर इसरथुनी तक पहुंचे। सेहत जागरूकता के इस अभियान में स्थानीय ग्रामीण भी शामिल हुए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *